फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेमिका की नहीं होने दे रहा था शादी... करा दी हत्या

प्रेमिका की नहीं होने दे रहा था शादी... करा दी हत्या

Tue, 17 Oct 2017 02:11 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की नहीं होने दे रहा था शादी... करा दी हत्या
वारिस हत्याकांड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
हकीम वारिस की हत्या दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। हकीम अपनी प्रेमिका की शादी नहीं होने दे रहा था। इसी रंजिश में प्रेमिका के परिजन और रिश्तेदारों ने भाड़े के हत्यारों से उसे ठिकाने लगवा दिया। मूंढापांडे पुलिस ने सोमवार को दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारिस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो हत्यारोपी फरार हैं।

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर 2017 को सुबह करीब आठ बजे मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर- नाजरपुर लिंक मार्ग पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अब्दुल वारिस पुत्र अजमत निवासी हमीरपुर टांडा सैद नगर के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि अब्दुल वारिस को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो अक्तूबर को उनका एक मित्र घर से दावत खिलाने के बहाने बुलाकर ले गया था। अब्दुल वारिस के मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस बब्बू और फुर्सत निवासी मढैय्या थाना शाहबाद जनपद रामपुर तक पहुुच गई। मूंढापांडे पुलिस ने सोमवार को दोनों हत्यारोपियों गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी बब्बू ने बताया कि वारिस के संबंध जिला रामपुर में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी से हो गए थे। वारिस उस युवती की शादी नहीं होने दे रहा था। जिसे लेकर युवती के परिजन और रिश्तेदार परेशान थे। इसलिए वारिस की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। घटना वाले दिन बब्बू, फुर्सत और कासिम निवासी कल्लू सहदरा थाना मिलक जनपद रामपुर बहाने से वारिस मूंढापांडे ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्यारोपी लाश जंगल में फेंक कर हो गए थे। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने बब्बू और मुर्सरत को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। दो आरोपी कासिम और बब्बू फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed