फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   60 percent arrival will decrease today due to strike

Moradabad News: हड़ताल से आज घट जाएगी 60 फीसदी आवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
60 percent arrival will decrease today due to strike
मुरादाबाद। हिट एण्ड रन कानून में बदलाव के प्रस्ताव के संसद में पास होने के विरोध में ट्रक चालकों की मंगलवार से प्रस्तावित हड़ताल का असर शहर के मझोला स्थित मंडी समिति पर भी साफ तौर से दिखाई देगा।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से यहां आने वाले नीबू, अदरक, प्याज और लहसुन के जहां मंगलवार को आने के आसार बहुत कम हैं वहीं आसपास के जिलों से आने वाली हरी सब्जियों की आवक भी प्रभावित होगी। तमाम किसान ऐसे हैं जिन्होंने सब्जी तोड़ ली है, लेकिन ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे सब्जी के खराब होने का खतरा भी उन्हें सताने लगा है। मंडी व्यापारियों के मुताबिक थोड़े बहुत किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से सब्जी लेकर आएंगे। ऐसे में करीब 60 फीसदी आवक कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किसान बोले-तोड़ ली सब्जी, नहीं मिल रहा वाहन
बदायूं जिले के बिसौली निवासी ज्ञानदीप शर्मा मुरादाबाद मंडी में मिर्च लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि 35 बोरी मिर्च तोड़वाकर यहां लाने के लिए रखी है। लेकिन कोई वाहन चालक उसे लाने के लिए तैयार नहीं है। कच्चा माल है खराब होने का डर सता रहा है। बदायूं के ही गांव सप्तरा निवासी साबिर की भी कमोवेश यही स्थिति है। बिसौली निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 80 क्रेट टमाटर लाने के लिए वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर निवासी फुरकान ने बताया कि मुरादाबाद मंडी ले जाने के लिए उन्होंने मटर तोड़ कर रखी है। वहीं गाजीपुर निवासी अकरम के पास एक ट्रक गाजर तैयार है। लेकिन वाहन नहीं मिलने से वह खासे परेशान हैं।
कहां से क्या आती सब्जी
- बदायूं से मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, रामपुर से मटर, खीरा, मूली, गोभी, संभल से आलू सहारनपुर, गाजीपुर से गाजर, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश से नीबू, अदरक, प्याज बहुतायत में यहां की मंडी में आता है।
व्यापारी बोले-ट्रैक्टर से लाने को भी तैयार नहीं किसान
- मंडी में करीब 6000 क्विंटल सब्जिनों की प्रतिदिन आवक है। मेरी कई किसानों से बात हुई है। उनका माल तैयार है, लेकिन वाहन नहीं मिलने से वह मंगलवार सुबह मंडी नहीं आ पाएंगे। आसपास के कुछ किसानों से हम लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से सब्जी लाने की बात की है, लेकिन उसमें से भी अधिकांश किसान डर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रक चालकों ने अगर चक्का जाम कर दिया तो वह रास्ते में फंस जाएंगे।

- प्रीतम सिंह सैनी, अध्यक्ष फल-सब्जी विक्रेता कल्याण समिति मुरादाबाद मंडी

नीबू, अदरक, प्याज, टमाटर आदि दूसरे प्रदेशों से अधिक आता है। जो मंगलवार मंडी में नहीं आ पा रहा है। सोमवार को बरेली में शाम की मंडी में भी सब्जियों की आवक बहुत कम हुई है। इसके कारण वहां सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए। अगर यही दशा रही तो सब्जी के दाम बढ़ेंगे।
- विनोद कुमार शर्मा, थोक आढ़ती, मंडी समिति मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article