फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   57.6 mm rain for the first time in monsoon

मानसून में पहली बार एक दिन में 57.6 मिली मीटर बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
57.6 mm rain for the first time in monsoon
मुरादाबाद। मानसून सक्रिय होने के बाद पहली बार गुरुवार को बादल जमकर बरसे। दिनभर में 57.6 मिली मीटर बारिश हुई। यह बारिश अनुमान से 17.6 मिली मीटर अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी शेष 18 दिनों में भी सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि अभी भी यह बारिश गत वर्ष से 273.4 मिली मीटर कम है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि गुरुवार को मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश हल्की होती जाएगी। अगस्त और सितंबर में सामान्य से अच्छी बारिश है। 13 दिन की बारिश अभी भी औसत से कम है। हालांकि अभी 18 दिन शेष हैं। अभी और बारिश होगी। पहले से आए पूर्वानुमान के अनुसार जून-जुलाई के बजाय अगस्त-सितंबर में अधिक बारिश थी। यह पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में खूब बारिश हो रही है। 13 अगस्त को 40 मिली मीटर बारिश का अनुमान था, जबकि बारिश 57.6 मिली मीटर हुई है। 14 अगस्त को 14 मिली मीटर और 15 अगस्त को छह मिली मीटर बारिश हो सकती है। हल्की से बूंदाबांदी की संभावना है। मुरादाबाद के आस-पास के क्षेत्रों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इससे तापमान सामान्य रहेगा। बुधवार रात को आसमान में काली घनी घटाएं छाई हुई थीं। देर रात दो बजे बारिश शुरू हुई। सुबह तक लगातार तेज बारिश होती रही, जबकि दिन में भी रिमझिम बारिश का दौर रहा। बारिश और बादलों की वजह से शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी थी। सुबह की आद्र्रता सौ फीसदी थी, जो शाम को 95 फीसदी दर्ज की गई। रात से सुबह तक 45.2 मिली मीटर बारिश और दिन में 12.4 मिली मीटर बारिश हुई है। इस तरह गुरुवार को दिनभर में 57.6 मिली मीटर बारिश हुई है। गत वर्ष से कम हुई है मानसूनी बारिश मुरादाबाद में पूरे मानसूनी मौसम में 11 सौ मिली मीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। इस बार पर्यावरण स्वच्छ होने की वजह से मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। मानसून भी समय से एक सप्ताह पहले 23 जून को आ गया था, लेकिन बाद में यह सक्रिय नहीं रह सका। मौसम विभाग के अनुसार गत वर्ष जून से अगस्त तक 675 मिली मीटर बारिश हुई थी, जबकि इस बार 401.6 मिली मीटर बारिश हुई है। अभी भी गत वर्ष से 273.4 मिली मीटर बारिश कम है। इस बार जून माह में जून 64 मिली मीटर, जुलाई में 172.0 मिली मीटर और 13 अगस्त तक 165.6 मिली मीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed