फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   54 case in last 16 days in moradabad

16 दिन में 54 केस फिर भी नहीं रहे चेत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
54 case in last 16 days in moradabad
मुरादाबाद। फरवरी के 28 दिनों में 33 पॉजिटिव केस और मार्च के 16 दिनों में 54 केस। ये कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे और रफ्तार को बताने के लिए काफी है। बावजूद इसके लोग नहीं चेत रहे हैं। मंगलवार को साप्ताहिक मंगल बाजार में सामाजिक दूरी टूटती नजर आई। दुकानदारों और ग्राहकों के चेहरे से मास्क गायब दिखे। अगर ऐसे ही लापरवाही चलती रही तो मार्च में सौ का आंकड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधबाजार से टाउनहॉल तक और चौमुखा पुल से बाजार गंज तक साप्ताहिक बाजार लगता है। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। फड़ों पर महिला ग्राहकों की खासी भीड़ रही। सामाजिक दूरी टूटती रही। न तो ग्राहकों के चेहरे पर मास्क दिखे और न ही दुकानदारों के। दुकानों से सैनिटाइजर भी गायब मिले। ऐसे हालात में दोपहर से शाम तक बाजार में ग्राहक खरीदारी करते रहे। कोरोना को लेकर बरती जा रही ये लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में मौजूदा संक्रमण को देखते हुए पहले से अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। वरना हालात बदलते देर न लगेगी।
विज्ञापन

- फरवरी की तुलना में मार्च में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई है। संक्रमण से बचने के लिए अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। पहले की तरह ही मास्क लगाए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। यही सावधानी आपको संक्रमण से बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. डीके प्रेमी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed