{"_id":"5ca51c82bdec2214367b8135","slug":"51554324610-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ने बदला प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ने बदला प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकसभा के चुनाव की तारीखों ने अप्रैल माह में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के कार्यक्रम को बदल दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षाएं अब नई तारीखों पर कराई जाएंगी। करीब छह परीक्षाओं की विभागों ने नई तारीखें जारी की हैं।
चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा का चुनाव अप्रैल और मई में कराने का फैसला किया है। देश भर में चुनाव सात चरणों में होंगे। चुनाव से जहां सरकारी कार्य प्रभावित हुए हैं, वहीं चुनाव का बड़ा असर देशभर में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं पर भी पड़ा है। देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा आमतौर पर अप्रैल और मई में ही कराई जाती हैं, ताकि जुलाई में पढ़ाई शुरू कराई जा सके। साथ ही विवि की वार्षिक परीक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। विवि के परीक्षा कार्यक्रम और विभागों द्वारा जारी की गईं तारीखों पर विभिन्न स्थानों पर चुनाव होने थे। अब इनमें बदलाव कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल की जगह 26 मई, बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल की जगह 15 अप्रैल, जेईई मेन पेपर-2 सात अप्रैल और पेपर- 1 आठ से 12 अप्रैल तक, जेईई एडवांस 19 मई की जगह 27 मई, कॉमन लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट 12 मई की जगह 26 मई और चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रवेश परीक्षा 2 से 17 मई की जगह 27 मई से 12 जून तक कराई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अच्छे तरीके से तैयारी करने के लिए अतिरिक्त समय भी मिल गया है।