फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एनजीटी की सख्ती के बाद अब छोटे नर्सिंग होम के मेडिकल वेस्ट की होगी जांच

एनजीटी की सख्ती के बाद अब छोटे नर्सिंग होम के मेडिकल वेस्ट की होगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी की सख्ती के बाद अब छोटे नर्सिंग होम के मेडिकल वेस्ट की होगी जांच
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल बॉयो वेस्ट के संक्रमण से बचाव के लिए एनजीटी की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ बड़े अस्पताल ही नहीं, बल्कि छोटे नर्सिंग होम और क्लीनिक की भी स्वास्थ्य विभाग औचक छापामारी करके मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की जांच करेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने इसकी शुरुआत अपनी सीएचसी और पीएचसी से की है। जनपद की तीस सब हेल्थ सेंटरों से निकलने वाले मेडिकल बॉयो वेस्ट को जांचने के दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। डिस्ट्रिक कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि हमारी सब हेल्थ सेंटरों से एएनएम मेडिकल वेस्ट अपने कब्जे में लेंगी। इसके लिए उन्हें लाल और काले रंग के बैग दिए गए हैं। साथ में हब कटर भी रहेगा, इससे उपयोग हो चुकी सुई नष्ट की जा सकेगी। एएनएम मेडिकल वेस्ट को सीएचसी के स्टोर तक पहुंचाएंगी। ताकि इसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में पांच जिलों के अधिकारी करेंगे मंथन
डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि 21 फरवरी को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और संभल जिलों के सीएमओ, सीएमएस और आईएमए पदाधिकारियों के साथ मेडिकल बॉयो वेस्ट निस्तारण पर बैठक होगी। ताकि प्राइवेट छोटे नर्सिंग होम के प्रबंधन को नये नियमों से वाकिफ कराया जा सकेे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed