फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्कूल-कालेजों में गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम का संदेश

स्कूल-कालेजों में गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल-कालेजों में गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम का संदेश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह में ध्वजारोहण के साथ सभी ने देशप्रेम का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक समस्याओं का मंचन करते कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में टीएमयू में कुलपति प्रो. आरके मुदगल, टिमिट और बकैनिया के एजुकेशन कालेज में प्रोवीसी प्रो. रघुवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रो. आरके मुदगल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले अपने आप को अनुशासित करना चाहिए, फिर किसी पर अंगुली उठानी चाहिए। इस दौरान डॉ. विवेक रमन, डॉ. मनीष गोयल, प्राचार्य प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. एमपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

आईएफटीएम विश्वविद्यालय में कुलाधिपति राजीव कोठीवाल ने विवि परिसर में ध्वजारोहण कर एनसीसी कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो. अशोक के घोष ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राप्त करना है। कार्यकारिणी की सदस्य मंजू कोठीवाल, कुलसचिव संजीव अग्रवाल, डा. राजकुमारी सिंह, शिल्पी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईटी में मुख्य अतिथि मुरादाबाद हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपोर्र्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अवधेश अग्रवाल और गेस्ट ऑफ ऑनर इंडियन कोस्ट गार्ड मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के डिप्टी कमांडेंट व पूर्व छात्र धनंजय भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. मुनीश छाबड़ा, ज्ञान प्रकाश सिंघल, सुगंधा अग्रवाल आदि रहे।
कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य प्रो. डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। निदेशक केके मिश्रा ने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए उन्हें देश के शहीदों के बलिदान व त्याग से प्रेरणा लेने के लिए कहा गया। छात्र सुब्रतो मलिक को साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल पुरस्कार शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रा डॉ. साक्षी मल्ला को मधुलिका कोठीवाल पुरस्कार अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि दी गई। संजय सिन्हा, डॉ. केके चौबे, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. रवि मदान आदि रहे।
हिंदू कालेज में संयुक्त सचिव आरएन अग्रवाल, प्राचार्य डा. केसी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डा. इला अग्रवाल, डा राजीव अग्रवाल, डा. मीनू मेहरोत्रा व डा पंकज सिंह आदि रहे। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में प्राचार्या डॉ. अंजना दास ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ. गीता परिहार, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. अंशु सरीन आदि रहीं।
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक उमाकांत गुप्त ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्या डॉ. जौली गर्ग, सचिव जुनैद एजाज ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. मंजू जौहरी, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. अनीता फरसवान आदि रहीं। एमएच कालेज में प्रबंधक काव्य सौरभ रस्तोगी, प्राचार्य डॉ. मीना कौल ने ध्वजारोहण किया। डॉ. सुधीर अरोरा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. प्रियंका गुप्ता आदि रहे। इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर आर्ट एंड फैशन डिजाइन की ओर से निदेशक नीरज गुप्ता व पूनम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पूनम कश्यप, निर्भय गुप्ता, छाया आदि मौजूद रहे। संवेदना स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सीओ एलआईयू सुनीता दाहिया ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. संजीव मेहरोत्रा, निदेशिका डॉ. मीनू मेहरोत्रा, प्रधानाचार्या हिना, अभिनव अग्रवाल आदि रहे। डॉ. खमानी सिंह यादव इंटर कालेज में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने किया। गजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह रहे। नोसगे पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीरज गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हरसिमरन कौर, प्रियम चौधरी, पीटर केपी ल्यूक आदि रहे। ग्लोबल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण चेयरमैन संदीप जैन ने किया। प्रधानाचार्य शालिनी गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान निदेशक नीतिन जैन, चंद्रकांत सरन आदि रहे।
सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान व मुरादाबाद नागरिक समाज की ओर से रैली निकालकर शहरवासियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. वाईपी गुप्ता, निदेशक डॉ. प्रदीप अग्रवाल, संजीव वर्मा, रवि टंडन आदि रहे। केसीएम स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य सुरिंदर सिंह ने किया। प्रबंधक सलिल कोठीवाल आदि रहे। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज गुलाबबाड़ी में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पूरन सिंह, अध्यक्ष दर्शन मित्तल, प्रबंधक रामानंद शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ. नीतू सिंह, दिनेश सिंह, पंकज कुमार आदि रहे। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में मुख्य अतिथि सीडीओ अस्मिता लाल ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्या मंजू अग्रवाल, निदेशक अंकुर खन्ना, शुभि खन्ना, राजीव गोयल, हरिओम अग्रवाल आदि रहे। मॉर्डन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शकील अहमद ने ध्वजारोहण किया। वीरांगना अवंती बाई लोधी इंटर कालेज में अध्यक्ष नारायणी देवी और प्रबंधक देवेंद्र सिंह लोधी व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता, अल्पना रितेश गुप्ता, मनमोहन सैनी रहे। स्प्रिंगफील्ड्स कालेज में प्रबंधक विपिन जेटली ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य नीरू सरन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पीएमएस पब्लिक स्कूल में फाइनेशियल ट्रस्टी मनोज आहूजा, प्रतीक आहूजा, राजकुमार अरोरा, दीपक बजाज, प्रधानाचार्य पी एलिनचेरिल मैथ्यूज ने ध्वजारोहण किया। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, सुषमा गर्ग, निदेशक शिशुपाल गुप्ता, प्रधानाचार्य हेमंत कुमार झा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। डॉ. मंजू सिंह ने उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा निदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया।
गांधी नगर पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रामकुमार सिंघल ने ध्वजारोहण किया। मेयर विनोद अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रबंधक रवि कुमार सिंघल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शशि शर्मा, अनिल सिंघल, सतीश सरन अग्रवाल आदि रहे।
आरआरके स्कूल में प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि सीओ सिविल लाइंस रईस अख्तर रहे। इस दौरान दाक्षी कौशिक आदि रहे। सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या कैरोलिन ने ध्वजारोहण किया। साथ ही देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विनोद चरन, रामवीर, नदीम आदि रहे। मदान मेमोरियल स्कूल गोविंद नगर में पार्षद महिमा भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। मेयर विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग विभाग गोपाल अंजान, चेयरमैन सुरेश मदान, निशा अरोरा, निमिष मदान आदि रहे। दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल में निदेशक विंग कमांडर मंसूर सिद्दीकी, प्रधानाचार्या मुनिरा सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। सेंट मीरा अकादमी में मुख्य अतिथि निदेशक टिमिट प्रो. विपिन जैन, निदेशिका अक्षरी प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्या पूजा बुट्टन, अर्चना चौहान, हरीश तिवारी आदि रहे।


इन स्कूलों में मना गणतंत्र दिवस
टाइनी टॉट्स कालेज, नैटी चिल्ड्रन अकादमी, एडम एंड ईव्स कान्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघर, सेंट धारा अकादमी, एसएस चिल्ड्रन अकादमी, एसएस चिल्ड्रन अकादमी गर्ल्स स्कूल, रतनलाल शांति देवी जूनियर हाईस्कूल, अंसार इंटर कालेज, दिव्य सरस्वती इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज लाइनपार, साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज, ग्रीन मिडोज स्कूल, मुरादाबाद मांटेसरी स्कूल, मदरसा फायजा दारूल उलूम, मदरसा कुरानुल हदीस किसरौल, भारतीय बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज, नेहरू पब्लिक स्कूल, आइडल पब्लिक स्कूल, प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कालेज, राधारमन संत सरस्वती विद्या मंदिर, मुस्लिमा गर्ल्स डिग्री कालेज, पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कालेज, शमसी पब्लिक स्कूल, नेहरू जूनियर हाईस्कूल, जीजी हिंदू इंटर कालेज, जेएस इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, शाह इंटर कालेज, बैनातुल कुरैशी गर्ल्स इंटर कालेज, शिशु वाटिका इंटर कालेज, सनसिटी पब्लिक स्कूल, बीआर पब्लिक इंटर कालेज, केजीके इंटर कालेज, टाईटस हाईस्कूल, सरस्वती जूनियर हाईस्कूल, किड्स प्लेनेट क्रेच व डेकेयर, राजकीय इंटर कालेज, एसवीएम इंटर कालेज, न्यू लिटिल वर्ड्स प्ले स्कूल, मुरादाबाद इंटर कालेज, महाराजा हरिश्चंद्र विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, फलाहुल कुरैश जूनियर हाईस्कूल, श्यामलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलदेव आर्य कन्या इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, रानी प्रीतम कुंवर स्कूल, डिप्टी जगन्नाथ सिंह स्मारक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कौशल्या कन्या इंटर कालेज, प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कालेज, फन एंड लर्न प्लेग्रुप स्कूल, इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तसलीमा मेमोरियल इंटर कालेज, सत्या साईं राम आदर्श विद्या मंदिर, मदरसा फैज ए आम, हारिस गर्ल्स इंटर कालेज, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज जटपुरा, जामिया कासमिया मदरसा शाही, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed