फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाकियू असली ने किया रेल रोको आंदालेन का एलान

भाकियू असली ने किया रेल रोको आंदालेन का एलान

Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भाकियू असली ने किया रेल रोको आंदालेन का एलान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली ने जनवरी के पहले सप्ताह से पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में ‘रेल रोको आंदोलन’ का एलान किया है। गुरुवार को अंबेडकर पार्क में आयोजित बैठक में भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार अपने ही दावों पर फेल साबित हो गई। गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। खाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान कितना परेशान है। इसका अंदाजा तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम बताने के लिए काफी हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह से रेल रोका आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले 25 दिसंबर से मंडल के जनपदों में महा पंचायत आयोजित की जाएंगीं। 25 दिसंबर को मुरादाबाद के कौकरपुर गांव में महापंचायत आयोजित होगी। जिसमें रेल रोकने के लिए तारीख तय की जाएगी। इसी दौरे 27 को संभल और 29 दिसंबर को अमरोहा में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंडल के सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed