फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बकाया गन्ना मूल्य और कमीशन भुगतान की उठी मांग

बकाया गन्ना मूल्य और कमीशन भुगतान की उठी मांग

Tue, 24 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य और कमीशन भुगतान की उठी मांग
बिलारी। स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति सभागार में सोमवार की दोपहर हुई गन्ना समिति संचालक बोर्ड की बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर शुगर मिलों के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही समिति चेयरमैन और संचालकों ने समिति के सचिव से कहा कि शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का पूरा ब्यौरा सदन के सामने रखा जाए। समिति के विशेष सचिव घनश्याम ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य की जानकारी देते हुए बताया कि बिलारी शुगर मिल ने बीती 13 फरवरी तक खरीदे गन्ने का भुगतान किया है उसके बाद भी बिलारी मिल पर गन्ना मूल्य के 70 करोड़ 65 लाख रूपये बकाया हैं। असमोली शुगर मिल द्वारा 23 माच तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान करने के बावजूद अभी आठ करोड़ 34 लाख रूपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। मझावली शुगर मिल द्वारा 16 फरवरी तक के गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने के बावजूद दस करोड़ रूपये तथा करीमगंज शुगर मिल द्वारा 10 फरवरी तक के गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने के बावजूद लगभग साढ़े दस करोड़ रूपये बकाया हैं।
विज्ञापन

समिति सचिव ने यह भी बताया कि शुगर मिलों पर बीते दो गन्ना पेराई सत्रों की कमीशन धनराशि के लगभग छह करोड़ रूपये से अधिक बकाया हैं। शुगर मिलों द्वारा गन्ना समिति बिलारी को कमीशन धनराशि न दिए जाने की वजह से गन्ना समिति का कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। शुगर मिलों पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य और समिति की बकाया कमीशन की बड़ी धनराशि सामने आने पर संचालक बोर्ड ने शुगर मिल प्रबंधकों के खिलाफ नाराजगी जताई और शुगर मिलों पर किसानों से वायदा खिलाफी करने का आरोप भी लगाया। संचालक बोर्ड ने तय किया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने के लिए शुगर मिलों को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। बैठक में मिलक गुरेर गांव के उस किसान का मुद्दा भी उठा जिसने एक ही नाम के दो किसान होने का फायदा उठाते हुए अपने बैंक खाते में दूसरे किसान की गन्ना तौल पर्ची का भुगतान भिजवा लिया। बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति बिलारी के चेयरमैन अरविंद मोहन और संचालन विशेष सचिव घनश्याम ने किया। बैठक में गन्ना समिति बिलारी के उपसभापति कुंवर कपिलराज यादव, संचालक रामौतार यादव, चौधरी नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विद्याराम, नवनीत गुप्ता, विजयपाल सिंह, अजय सिंह, योगेश कुमार आदि संचालकों ने भी अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में बिलारी शुगर मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक पवीन सिंह और एसपी सिंह, असमोली शुगर मिल के जोन इंचार्ज अनिल मलिक, मझावली के महाप्रबंधक वेदपाल सिंह और करीमगंज के गन्ना महाप्रबध्ंाक केपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed