फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उपगन्ना आयुक्त से मिले मंडल की समितियों के चेयरमैन

उपगन्ना आयुक्त से मिले मंडल की समितियों के चेयरमैन

Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
उपगन्ना आयुक्त से मिले मंडल की समितियों के चेयरमैन
बिलारी। मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों की विभिन्न सहकारी गन्ना विकास समितियों के चेयरमैनों ने गन्ना उपायुक्त से मिलकर गन्ना पर्ची जारी करने में ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया है। चेयरमैनों ने स्थानीय स्तर पर सॉफ्टवेयर खरीदकर गन्ना तौल पर्चियां जारी करने का अधिकार मिलने की मांग की है। सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के चेयरमैन अरविंद मोहन ने बताया कि मुरादाबाद में गन्ना उपायुक्त से मुरादाबाद मंडल की विभिन्न समितियों के चेयरमैन मिले। चेयरमैनों की ओर से गन्ना उपायुक्त को संयुक्त ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों को बीते गन्ना सीजन में सांई इंफोसिस कंपनी ने ठेके के आधार पर गन्ने की तौल पर्चियां जारी की थी। इस व्यवस्था में गन्ना किसानों की अनदेखी की गई और गन्ने के अवैध कारोबार करने वालों को लाभ पहुंचाया गया। गन्ना किसान अपनी तौल पर्चियां समय से नहीं मिलने की समस्या को लेकर प्रतिदिन गन्ना समिति कार्यालय में चक्कर लगाकर परेशान होते रहे।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैनों ने गन्ना उपायुक्त से मांग उठाई कि समितियों की सभी प्रबंध कमेटियां तौल पर्ची जारी करने में ठेकेदारी प्रथा का पुरजोर विरोध कर रही है और मांग है कि सभी गन्ना समितियों द्वारा स्थानीय स्तर पर अपने सॉफ्टवेयर खरीदे जाएं और समितियों की देखरेख में ही समिति स्टाफ द्वारा पर्चियां जारी की जाएं। बिलारी समिति के चेयरमैन ने यह भी बताया कि रविवार की सुबह मुरादाबाद पहुंच रहे प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूस रेड्डी से भी गन्ना समितियों के चेयरमैन मिलकर समितियों की समस्याएं बताएंगे। गन्ना उपायुक्त से मिलने वालों में विजयपाल सिंह कांठ, सुनील यादव श्योहारा, चंचल सिंह धनौरा, भगत सिंह अमरोहा, शाहिद खां मिलक, सुरेश चंद्र अफजलगढ़, रंजीत सिंह असमोली समेत कई समिति चेयरमैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed