{"_id":"5ad8f6ac4f1c1b80028b57fa","slug":"51524168364-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लगाने वाली कंपनी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी लगाने वाली कंपनी को नोटिस जारी
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
महानगर में एलईडी लाइट लगाने वाली कंपनी ईईसीएल को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। लाइट लगने के तत्काल बाद खराब हो रही हैं। कई बार मौखिक निर्देश देने के बावजूद लाइट लगाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है। केबिल बचाने के चक्कर में भी लाइट खराब हो रही हैं।
महानगर में एलईडी लगाने का काम सरकारी क्षेत्र की संस्था ईईसीएल पर है। ईईसीएल ने तीन छोटी कंपनियों को महानगर में लाइट लगाने के काम में लगा रखा है। एलईडी लाइट लगने के बाद कंपनी द्वारा उसकी 50 हजार घंटा जलने की गारंटी दी जा रही है। इस हिसाब से कंपनी को महानगर में 11 साल तक एलईडी लाइट की देखभाल करनी पड़ेगी। इसके बावजूद लाइट एक सप्ताह भी नहीं चल पा रही हैं। इसके चलते नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी कर लाइट की गुणवत्ता खराब होने, लगाई गई सभी लाइट को चेक कराने और लाइट की समय-समय पर निगरानी कराने को कहा है। लाइट लगातार खराब होने का कारण पूछा गया है। इसके साथ ही भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
कंपनी के कर्मचारी लाइट लगाने के दौरान पूरी केबिल नहीं लगा रहे हैं। इसमें पुरानी लाइट की केबिल को बीच से काटकर तार जोड़ रहे हें। इन तारों में अक्सर स्पार्क हो रहा है। जिसके चलते लाइट ज्यादा खराब हो रही हैं।