फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   500 extra roadways bus run on festival

रक्षाबंधन पर मुरादाबाद रीजन में चलेंगी रोडवेज की 500 बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
500 extra roadways bus run on festival
मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर सवारियों की संख्या बढ़ने के साथ बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। त्योहार पर मुरादाबाद रीजन में पांच सौ बसें चलाई जाएंगी, ताकि बहनों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

रोडवेज के एमडी डा. राजशेखर ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रोडवेज अधिकारियों के साथ त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन है। बकरीद पर यात्रियों की संख्या कम रहने की संभावना है। ऐसे में तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर परिवहन निगम को अच्छी कमाई की उम्मीद है। आरएम अतुल जैन ने बताया रक्षाबंधन पर मुरादाबाद रीजन में 500 बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या कम होने से आय में 50 फीसदी तक गिरावट है। जून में यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ था, लेकिन साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा के बाद गिरावट आई है। फिलहाल मुरादाबाद रीजन की रोडवेज बसों में प्रतिदिन 60 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। जबकि लॉकडाउन के 55 घंटों में यह संख्या 10 हजार भी नहीं रहती। रीजन की 250 बसों को सरेंडर किया जा चुका है। पीतल नगरी डिपो के एआरएम शिवबालक ने बताया कि रक्षाबंधन पर डिपो से कुल 128 बसें चलेंगी।
विज्ञापन

- बकरीद पर लॉकडाउन लागू रहेगा। ऐसे में यात्रियों की संख्या भी कम ही रहेगी। रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां की गई हैं। फिलहाल 40 फीसदी यात्री ही सफर कर रहे हैं। यदि यह संख्या दोगुनी हो जाती है तो भी यात्रियों का आवागमन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराया जाएगा। रीजन से कुल 500 बसों का संचालन होगा। - अतुल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed