फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 lakh fraud on chitfund company

चिटफंड कंपनी खोलकर 50 लोगों से लाखों की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
50 lakh fraud on chitfund company
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में चिटफंड कंपनी खोलकर 50 लोगों से लाखों रुपये जमा करा लिए गए। आरोपी ने छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। अब रकम लौटाने का वक्त आया तो आरोपी ने दफ्तर बंद कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी महावीर सिंह ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने बताया था कि उसने गलशहीद क्षेत्र में दो चिटफंड कंपनी खोली हैं। हमारी कंपनी छह साल में रकम दोगुनी कर लौटा रही है। महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने उन्हें अपनी कंपनी में एजेंट बना लिया था। कमीशन देने का भी वादा किया था। इसके बाद महावीर ने अपने, अपने परिचित और रिश्तेदारों के करीब पंद्रह लाख रुपये चिटफंड कंपनी के कार्यालय में जमा किए थे। इनके अलावा भी 50-60 लोगों ने कंपनी में रकम जमा की थी। छह साल पूरे होने के बाद जब महावीर सिंह कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि आरोपी ने कार्यालय बंद कर दिया है। इसके बाद पीड़ित आरोपी के घर पहुंच गया। यहां आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह पिछले साल मार्च माह में लॉकडाउन में ही अपना कार्यालय बंद कर चुका है। अब वह किसी की कोई रकम नहीं लौटाएगा। साथ ही महावीर सिंह को धमकी दी कि अगर वह उस पर ज्यादा दबाव बनाएगा तो उसे ही झूठे केस में जेल भिजवा दूंगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed