फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   452 hospitals registered, only 17 have fire NOC

452 अस्पताल पंजीकृत, एनओसी 17 के पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
452 hospitals registered, only 17 have fire NOC
मुरादाबाद। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निजी अस्पताल बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। जिले में 452 निजी अस्पताल, नर्सिंगहोम और क्लीनिक सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत हैं, लेकिन फायर एनओसी सिर्फ 17 के पास हैं। अग्निशमन विभाग का दावा है कि जिले में 17 निजी अस्पताल संचालकों ने ही फायर एनओसी ले रखी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात गांधीनगर में संचालित जिज्ञासा नर्सिंगहोम में अचानक आग लग गई। गनीमत रहा कि सभी मरीज और उनके तीमारदार सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। जिले में कितने निजी अस्पतालों के पास फायर एनओसी है या नहीं, इसका पड़ताल किया गया तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक जिले में 17 निजी अस्पतालों के पास ही फायर एनओसी है। 34 निजी अस्पताल और नर्सिंगहोम संचालकों ने फायर एनओसी के लिए आवेदन कर रखा है, जबकि सीएमओ कार्यालय के मुताबिक जिले में 452 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। इसमें नर्सिंगहोम और क्लीनिक भी शामिल हैं। जिले में 17 निजी अस्पतालों को विभाग की ओर से फायर एनओसी दी गई। 34 अस्पताल संचालकों ने फायर एनओसी के लिए आवेदन किया है। इन अस्पतालों को एनओसी देने की प्रक्रिया चल रही है। जिले के सभी अस्पतालों की चेकिंग कराई जाएगी। फायर एनओसी नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया जाएगा। - मुकेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में आग बुझाने के यंत्रों की अनदेखी
मुरादाबाद। जिला और महिला अस्पताल में भी आग बुझाने के यंत्रों की अनदेखी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं मिला। वहीं, सीएमएस कार्यालय की गैलरी में आग बुझाने के दो यंत्र मिले। एक यंत्र में प्रेशर लो मिला। दूसरी ओर, महिला अस्पताल में भी आग बुझाने के यंत्र खराब हालत में ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed