फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   45 objections raised regarding proposed circle rates; disposal scheduled for tomorrow.

Moradabad News: प्रस्तावित सर्किल रेट पर 45 आपत्तियां, कल होगा निस्तारण कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
45 objections raised regarding proposed circle rates; disposal scheduled for tomorrow.
मुरादाबाद। एक सितंबर से लागू किए जाने के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर 45 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। अब आपत्तियों का निस्तारण बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच अगस्त को प्रस्तावित नए सर्किल रेट को जारी कर दिया गया था। नए प्रस्तावित में सर्किल रेट में 10 से 20 तक की वृदि्ध की गई है। प्रशासन की ओर से 15 अगस्त तक आपत्ति और सुझाव मांगे थे। नए सर्किल रेट को लेकर 45 आपत्तियां आई हैं। इसमें सबसे अधिक सबसे सदर तहसील क्षेत्र की 26 आपत्तियां हैं। जबकि 15 आपत्तियां गाटा से संबंधित हैं। 17 अगस्त को आपत्तियों के निस्तारण के लिए बैठक बुलाई गई थी। किसी कारणवश बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में होगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण करने के बाद मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार मूल्यांकन सूची एक सितंबर से जनपद के संबंधित उप-निबंधक कार्यालयों में प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed