{"_id":"5cc0c750bdec2214380c5375","slug":"41556137808-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जून से शुरू होगा विश्वविद्यालय का नया शैक्षिक सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जून से शुरू होगा विश्वविद्यालय का नया शैक्षिक सत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र 2018-19 का बुधवार को आखिरी दिन था। अब कालेजों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत 24 जून को होगी। इसके साथ ही वर्ष 2019-20 के लिए कालेजों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। कालेजों में सभी शिक्षक पहुंचे।
महाविद्यालयों में अभी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा संचालित की जा रही हैं। आखिरी परीक्षा गुरुवार को बीए अंतिम वर्ष की अर्थशास्त्र विषय की तृतीय पेपर की है। इसके बाद प्रोफेशनल विषयों की परीक्षा प्रस्तावित हैं। हिंदू कालेज, एमएच कालेज, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में ग्रीष्मावकाश 24 अप्रैल से 23 जून तक होंगे, जबकि केजीके कालेज में अवकाश 30 अप्रैल से 30 जून तक होगा। कालेज एक जुलाई को खुलेगा। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में अवकाश 25 अप्रैल से 24 जून तक रहेगा। प्राचार्यों का कहना है कि परीक्षा समिति के सदस्य और पदाधिकारी प्रोफेशन विषयों की परीक्षा कराएंगे। सभी प्राचार्यों का कहना है कि कालेज खुलने के बाद प्रवेश सुनिश्चित कराए जाएंगे। हिंदू कालेज के प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता का कहना है कि सभी शिक्षकों की मोबाइल नंबर आदि की सूची बनवा ली गई है। यदि कोई शिक्षक बाहर हो और कोई सूचना देनी पड़े तो परेशानी नहीं आएगी।