फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खुद टैक्स नहीं भरते और हमारी पेंशन भी रोक दी

खुद टैक्स नहीं भरते और हमारी पेंशन भी रोक दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
खुद टैक्स नहीं भरते और हमारी पेंशन भी रोक दी
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से जारी घोषणा पत्र मतदाताओं को रास नहीं आ रहे हैं। बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षकों ने चुनावी चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने नए कर्मचारियों की पेंशन को समाप्त कर दिया है, जबकि अपने वेतन पर वह टैक्स भी नहीं देते हैं। उन्होंने सरकार से कर्जमाफी के बजाय सब्सिडी प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने कहा कि पार्टियों के घोषणा पत्र विकास परक कम लोक लुभावने ज्यादा हैं। नए कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके लिए पुरानी सरकार ने कुछ नहीं किया और नई सरकार के लिए मैदान में उतरे दलों का भी ध्यान नहीं है। विनोद गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधि एक दिन के लिए भी सीट पर बैठ जाता है तो उसे पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। वजह समाज सेवी नहीं, वेतनभोगी हैं। उनके वेतन में भारी खर्च होता है, जबकि कर मुक्त होने की वजह से राजस्व कुछ नहीं मिलता। पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2015-16 से रिक्तियां इंतजार में हैं। आउट सोर्सिंग के बजाय उन पर अनुदेशकों की नियुक्ति की जाए। धीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने बिना आईटीआई के अधिग्रहण के विद्यार्थियों को प्रवेश दिला दिया। अब विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही परेशान हैं। साक्षी चौधरी ने कहा कि जिस विषय के शिक्षक नहीं हैं, वह विषय भी पढ़ाने पड़ते हैं। इससे शिक्षकों पर कार्यभार भी बढ़ रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो रहा है। सुक्रमपाल सिंह ने कहा कि किसानों को खाद, बीज और उपकरण खरीदने पर सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी। इस दौरान श्यौवीर सिंह, अजय कुमार प्रजापति, जमीर आलम, आनंद चतुर्वेदी, अभिषेक कुमार सिंह, तिलक सिंह, जाकिर हुसैन अंसारी, एसके हल्दिया, रमेश सिंह, गोपीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed