फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चुनाव में एसी वालों को सताएगा सूरज का ताप

चुनाव में एसी वालों को सताएगा सूरज का ताप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में एसी वालों को सताएगा सूरज का ताप
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए बैचेन हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एसी की ठंडक से निकलकर द्वार-द्वार तक पहुंचने की दौड़ शुरू कर दी है। इन सबसे में उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी सूरज का ताप पैदा कर रहा है। तापमान की बढ़ोतरी के साथ रुखा वातावरण चुनौती बन रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई की अपेक्षा अप्रैल के ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ तापमान का मिजाज भी चढ़ रहा है। पश्चिमी हवाएं वातावरण में नमी कम कर रही हैं। इससे रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान और न्यूनतम दोनों तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 किलोमीटर की गति से पश्चिमी दिशा से चली हवाओं ने सुबह की आर्द्रता को 54 फीसदी से 39 फीसदी पर पहुंचा दिया। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभा की संभावनाएं नहीं बन रही हैं। पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल गर्म रहेगा, जबकि मई में राहत और जून में खूब गर्मी पड़ेगी। इस वर्ष 23 अप्रैल को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


गत वर्षों में 23 अप्रैल का तापमान डिग्री सेल्सियस में...

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 35.6 21.6
2017 38 25
2016 41.5 25
2015 39.2 24.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed