{"_id":"5c76fa8cbdec221239762ee9","slug":"41551301260-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। आम वोटरों की मंशा भांपने और कांग्रेसियों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पूरी तरह विश्वास में लेने के बाद ही प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसके लिए लोकसभा प्रभारी और कोआर्डिनेटर होम वर्क करने में जुटे हैं। दोनों ही नेताओं की दूसरे चरण की मार्च पहले सप्ताह में बूथ स्तर पर चौपाल एवं जनता द्वार कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
सपा एवं बसपा गठबंधन और कांग्रेस में प्रियंका गांधी के राजनीति में कदम रखने से मुरादाबाद में भी त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में जोश है। विगत सालों में संगठन से दूरी बनाने वाले कई पुराने कांग्रेसी भी मुरादाबाद में 2009 की पुनरावृत्ति जैसा माहौल देखने लगे हैं। ज्योतिरादित्य की ओर से मुरादाबाद में लोकसभा प्रभारी आजम शेख और प्रदेश संगठन ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कोआर्डिनेटर का दायित्व सौंपा है। दोनों ही नेता एक चरण में लोकसभा का दौरा कर संगठनात्मक स्तर पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा, नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर मन टटोल चुके हैं। आम जनता चुनाव को लेकर क्या महसूस करती और किस तरह के चुनावी मुद्दे हो सकते हैं, इसको लेकर भी वार्ड एवं ब्लाक स्तर पर नुक्कड़ सभाएं हो चुकी हैं।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा बताते हैं, संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन मजबूती से काम कर रहा है। कोआर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रभारी आजम शेख का दूसरे चरण का मुरादाबाद में चौपाल एवं कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम जारी होना है। इसका प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दूसरे चरण के दौरे पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से प्रत्याशी को लेकर मंथन होगा। इसकी बिंदुवार रिपोर्ट प्रदेश एवं राष्ट्रीय पैनल को दी जाएगी। इसके बाद ही क्षेत्र के संभावित दावेदारों से बायोडाटा मांगें जाएंगे। वैसे भी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से दो टूक कह चुकें हैं प्रत्याशी कोई भी हो कांग्रेसी होगा। उसका चेहरा नहीं बल्कि सिंबल देखकर चुनाव लड़ाया जाएगा।