{"_id":"5c12c35942c7925d6822ddde","slug":"41544733529-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
आरआरके स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय साहू रामप्रकाश राजरानी कोठीवाल मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक) व मधुलिका कोठीवाल मेमोरियल टूर्नामेंट (बालिका) के दूसरे दिन गुरुवार को भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में एसएस चिल्ड्रन अकादमी ने स्प्रिंग फील्ड कॉलेज को 17-2, आरआरके स्कूल मुरादाबाद ने आरआरके चंदौसी को 8-7, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल ने स्प्रिंग फील्ड कॉलेज को 20-2, केसीएम स्कूल ने आरआरके स्कूल मुरादाबाद को 4-2 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस ने विल्सोनिया स्कालर्स होम पाकबड़ा को 21-8, एसएस चिल्ड्रन अकादमी ने आरएसडी एकेडमी को 22-6, पुलिस माडर्न स्कूल ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल को 14-6, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रीन मिडोज स्कूल को 12-4 व आरआरके स्कूल मुरादाबाद ने विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस को 11-4 से परास्त किया। विजयी टीमों के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। मोहित चौधरी, हिमांशु सिंह, फिरोज खान, रोशनी व अनस ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा, विपिन कुमार, रोहित भटनागर व रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।