{"_id":"5b563cbd4f1c1bb8538b4e9c","slug":"41532378301-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेली पटरी वालों ने निगम पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेली पटरी वालों ने निगम पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
फड-पटरीव ठेला-खोमचा वाले दुकानदारों ने सोमवार को नगर निगम पर प्रदर्शन कर जीवन यापन का अधिकार देने की मांग की। जीविका बचाओ आंदोलन के बैनर तले दुकानदारोंने आरोप लगाया कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर छोटे दुकानदारों के पेट पर लात मारी जा रही है।
जीविका बचाओ आंदोलन की संयोजन समिति के बैनर तले कारोबारी नगर निगम के आफिस पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। दुकानदारों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी केनाम पर सड़क किनारे बैठकर सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वालों को उजाड़ दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने भूखे मरने की स्थिति बन गई है। इनको बैठने के लिए कोई दूसरा स्थान भी नहीं कराया जा रहा है। संगठन की ओर से अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर ठेली-पटरी से हटाए गए दुकानदारों को स्थान देने की मांग की। इसके बाद ये डीएम और कमिश्नर कार्यालय पर भी पहुंचे और ज्ञापन दिया। दुकानदारों को जसराम, मनोज, धर्मवीर, शाकिर, फहीम, श्याम सुंदर और सुरेश चंद ने भी संबोधित किया।