{"_id":"5b56371b4f1c1bf6548b4a52","slug":"41532376859-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबी पर आपतिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफबी पर आपतिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट को तहरीर
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। नगर के भाजपा, विद्यार्थी परिषद और हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी से मिलकर तहरीर देकर प्रधानमंत्री के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, रजनीश गर्ग, जीतू शर्मा, डा. मदन बंसल, नरेश यादव, प्रेमवीर सिंह, सूरज शर्मा, डा. सुदीप सिंह, सत्येंद्र चौधरी, राहुल शर्मा, प्रेमशंकर यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जीतू शर्मा, हिंदू जागरण मंच के ललित अग्रवाल आदि लोग सोमवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां से मिले। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि नगर के मोहल्ला रैली चौक में एक दुकानदार ने बीती 19 जुलाई को प्रधानमंत्री से संबंधित एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है। इस पोस्ट को जमशेदपुर निवासी एम श्रीनिवास राव द्वारा फेसबुक पर डाला गया है। तहरीर में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले और पोस्टर शेयर करने वाले दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन