फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांवड़ यात्रा सुरक्षा को अमन कमेटी की बैठक में लिए सुझाव

कांवड़ यात्रा सुरक्षा को अमन कमेटी की बैठक में लिए सुझाव

Mon, 23 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा सुरक्षा को अमन कमेटी की बैठक में लिए सुझाव
बिलारी। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार की अपराहन कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की बैठक बुलाकर आगामी दिनों में निकलने वाली कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर गणमान्य लोगों को सुझाव लिए गए। बैठक में कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने कहा कि बीते वर्ष में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की जो तैयारियां रही हैं उन्हीं तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगी तथा क्षेत्रीय जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि नगर मेला कमेटी के सहयोग से कांवड़ मित्र चयनित कर उन्हें परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष डा. विजय शर्मा, शरद चंद्र अग्रवाल, अजयपाल सिंह एडवोकेट, जगतनारायन शर्मा, मुन्ना श्रोती, पंकज चौहान, सिद्धार्थ शेखर, आदीश जैन एडवोकेट, चंदन डुडेजा, मनोज अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed