फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन

लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन

Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे  दिन भी जारी, नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरूवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर तहसीलदार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल पर बैठे लेखपालों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सोमवार नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन की घोषणा की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर क्षेत्र के लेखपाल अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। गुरूवार को लेखपालो ने तहसीलदार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। लेखपालों की मांग वेतन उच्चीकरण का लाभ प्रदान करने, लेखपाल संवर्ग में व्याप्त वेतन विसंगति को दूर करने, वर्ष 2001 व 2003 में चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करने, भत्तों में वृद्धि करने, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराने, लेखपालों को लैपटाप व स्मार्ट फोन की सुविधा देने आदि मांगे शामिल है। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठी, जिला मंत्री मौ. शफी, संगठन मंत्री मुनीश सक्सेना ने ठाकुरद्वारा पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का हौसला बढ़ाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार से लेखपाल संघ की वार्ता विफल हो गई है। सरकार ने हड़ताल पर एफ्सा लगाकर डराने का प्रयास किया है। लेकिन मांगे पूरी होने तक लेखपालों की हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार तक लेखपाल तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जबकि नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा। धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष अशरफ अली, सचिव अली हुसैन, यशपाल गिरि, सोमपाल सिंह, रमेंशचंद, एजाज अहमद, खुशबू चौधरी, रीना कुमारी, कुमारी मालिनी, कुमारी कीर्ति, विनय अरोरा आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed