{"_id":"5adb9e5a4f1c1b320a8b5cdb","slug":"41524342362-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी बचाने का आह्वान
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्कूलों ने कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूली बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाने का संदेश दिया।
संस्कार भारती ने पंचायत भवन में कार्यक्रम किया। संयोजक एवं प्रांतीय महामंत्री बाबा संजीव आकांक्षी एवं सह संयोजक अंकुर खन्ना, हिमांशु यादव ने रंगोली बनाई। राकेश शर्मा, गोपी किशन और आदर्श भटनागर ने गीतों के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया। डा. अनीता शर्मा के नेतृत्व में सुंदर रंगोली बनाई गई। रंगोली का लोकार्पण प्रांतीय अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शर्मा, महामंत्री संजीव आकांक्षी ने किया। इस दौरान डा. विनोद कुमार, डा. जी कुमार, डा. मीनू मल्होत्रा, शोभा शर्मा, डा. संजीव मल्होत्रा, अतुल कुमार, डा. सतवीर चौहान, अमरीश गर्ग, अशोक गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सीबी गिरी, राकेश शर्मा, रचना शर्मा और अनिल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पत्रिका विमोचन भी हुआ। पत्रिका में संस्कार भारती के क्रियाकलापों के अलावा ग्रह नक्षत्रों की जानकारी दी गई।
बोनी एन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्र एवं छात्राओं ने हरा और नीला रंग हाथों पर लगाकर पृथ्वी को हराभरा करने का संदेश दिया। कक्षा 7वीं के छात्र एवं छात्राओं ने पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य सुनीता भटनागर ने पृथ्वी के बच्चों को महत्व की जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य अतिया खान, विनीता कपोल, जेबा, समरीन, आरफा, सोनिया, चंचल यादव, आरूषि, तनिष्का, देवांश, फैज और बासित अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोसगे स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मां के जन्मदिवस के रूप में मनाया गया। छात्र एवं छात्राओं के अनावश्यक दोहन, पानी बचाओ पेड़ लगाओ पोस्टर से पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया। छात्रा वैष्णवी रस्तोगी ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है। वह हमारी ख्याल रखती है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि उसका ख्याल रखें। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर और पानी कम से कम खर्च कर पृथ्वी को बचाएं। छात्रा मोना, नंदनी, गुरलीन, भव्या, शीतल, इशा, पावनी, खुशी ने पृथ्वी पर नाटक का मंचन किया। समृद्धि, मोना, सुनैना, शुभ, वाइस, नेहा ने पेड़ों की भूमिका और रितिका ने भी शानदार नाटक का मंचन किया। इस दौरान प्रबंधक नीरज कुमार गुप्ता, कविता, शालिनी, रतिवा त्यागी, इस्मा और आकांक्षा समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन शिखा और भौरवी ने किया।
पर्यावरण सचेतक समिति ने सचेतक पार्क में अनार और नील बरी औषधीय पौधे रोपित किए। बुद्धि विहार की पूर्व पार्षद कविता गुप्ता, अरके सैनी, समिति के जिला महासचिव नैपाल सिंह पाल ने कहा कि पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने के लिए सभी लोगों को पौध रोपण के लिए आगे आना चाहिए। आरके सैनी ने कहा कि पेड़ पौधे ही पृथ्वी का असली श्रृगार हैं। इस दौरान गुंजिता पाल, कमल सिंह, सरिता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।