{"_id":"59de92bd4f1c1bda538b6e42","slug":"41507758781-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूर उस्मानी को गिरिजा प्रसाद पांडेय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूर उस्मानी को गिरिजा प्रसाद पांडेय सम्मान
Updated Thu, 12 Oct 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आयोजित 14वें अन्तरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
राजस्थानी साहित्य अकादमी, सृजन-गाथा डॉट काम और युगधारा संस्था की ओर से मुरादाबाद के शायर मंसूर उस्मानी को सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित 14वें अन्तरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में छायावादी कवि पद्मश्री डा. मुकुटधर पांडे के प्रपौत्र और लेखक व संस्कृतिकर्मी डा. गिरिजा कुमार पांडेय स्मृति सम्मान 2016 उन्हें प्रदान किया गया।
1 से 12 अक्तूबर तक हिंदी सम्मेलन का आयोजन उदयपुर में किया गया है। बुधवार को राजस्थान साहित्य अकादमी के एकात्म सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डा. इंदु शेखर ने शायर मंसूर उस्मानी को उनकी उर्दू सेवाओं के लिए शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 31 हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान देवनागरी में प्रकाशित उनके गजल संग्रह अमानत के लिए दिया गया है। मंसूर उस्मानी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह राजस्थान साहित्य अकादमी के आभारी हैं कि उन्होंने मेरा चयन इस सम्मान के लिए किया।