फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News : 41 days passed under the supervision of the police, the victim

Moradabad News : पुलिस की हीलाहवाली में गुजरे 41 दिन, पीड़िता की मौत के 12 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 06:24 AM IST
विज्ञापन
Moradabad News :  41 days passed under the supervision of the police, the victim

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में 41 दिन तक पुलिस की हीलाहवाली में कार्रवाई से बच रहे चारों आरोपियों को दुष्कर्म पीड़िता की मौत के 12 घंटे बाद ही पुलिस ने खटैटा तिराहे से गिरफ्तार दिखा दिया। विवेचक एसएसआई को संस्पेंड कर दिया है जबकि आरोपों में घिरे एसओ पर कार्रवाई के सवालों पर एसपी चक्रेश मिश्र कोई जवाब देने की बजाय गाड़ी में बैठकर चले गए। एसपी के साथ एडीएम, एसडीएम व सीओ भी गांव पहुंचे थे।

विज्ञापन


थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी और आरोपी अलग-अलग जाति के हैं। मामले के आरोपी दबंग हैं। पीड़िता की मां ने आरोपी सोवेंद्र, उसके भांजे वीरेश, होलू, जीनेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की धमकी व पुलिस के समझौते के दबाव के चलते बुधवार को पीड़ित किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है जबकि पीड़िता के भाई ने हत्या की तहरीर देकर किशोरी को मारकर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के 41 दिन बाद तक जो चारों आरोपी बचते रहे, पुलिस ने उनक ीगिरफ्तारी किशोरी की मौत के बाद 12 घंटे में ही दिखा दी। एसओ कुढ़फतेहगढ़ अजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने चारों आरोपी सोवेंद्र, उसके भांजे वीरेश, होलू व जीनेश को बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1.10 बजे खटैटा तिराहे से गिरफ्तार किया है। वे भागने की फिराक में थे। चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एसपी चक्रेश मिश्र गांव में पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात की और विवेचना कर रहे एसएसआई अनिल कुमार को भी सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान मृतक किशोरी की मां ने एसपी के सामने ही एसओ कुढ़फतेहगढ़ पर आरोपियों से हमसाज होने और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। इस पर एसपी ने कोई जवाब नहीं दिया। घर से बाहर आकर एसपी से मीडिया ने बात करनी शुरू कर दी है। मीडियाकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ एसओ द्वारा गिरफ्तारी न करने के सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से गाड़ी में बैठकर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। उनके साथ एडीएम कमलेश अवस्थी, एसडीएम चंदौसी राजपाल सिंह, सीओ चंदौसी दिनेश कुमार आदि रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचीं गांव, एसओ की डीआईजी से की शिकायत
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, उनके पति नीलेश यादव बृहस्पतिवार की दोपहर दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। मृतका की मां ने बताया कि इस मामले में एसओ की भी लापरवाही है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने उसी समय डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर को फोन कर एसओ कुढ़फतेहगढ़ की लापरवाही की शिकायत की। साथ ही डीआईजी से एसओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।

आरोपियों के परिजन घर से भाग गए, पुलिस कर रही रखवाली
दुष्कर्म के आरोपियों के घर का मुख्य दरवाजा खुला है। परिवार के लोग, महिलाएं व बच्चे भी घर से भाग गए हैं। गांव में तैनात दरोगा, चार सिपाही और एक होमगार्ड आरोपियों के घर के सामने ही डेरा डाले हुए हैं। वहीं उनके घर की रखवाली भी कर रहे हैं।


दुष्कर्म पीड़िता ने समझौते के दबाव के चलते स्वयं ही खुदकुशी की है। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही के मामले में विवेचक को संस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी, जांच में जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-चक्रेश मिश्र, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed