{"_id":"5ab2ba784f1c1bab758b6b13","slug":"400-crore-will-be-spend-on-smart-city-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्मार्ट बनाने पर खर्च होंगे 400 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्मार्ट बनाने पर खर्च होंगे 400 करोड़
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी पर खर्च होंगे 400 करोड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को पांच घंटे की मंत्रणा के बाद सवा नौ अरब के आम बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बजट की सबसे ज्यादा धनराशि 400 करोड़ शहर को स्मार्ट बनाने पर खर्च होंगे। बरसात से पहले एक अप्रैल से होने वाली नालों की सफाई के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्यकारिणी सदस्यों ने दो सौ करोड़ रुपये अमृत योजना के लिए स्वीकृत कर दिए। हाउस टैक्स की समीक्षा के लिए पार्षदों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। निर्माण विभाग के एक्सईएन सहित कई अधिकारियों को विकास में अड़ंगा लगाने पर चेतावनी जारी की गई।
बरसात से पहले महानगर के नाले एक अप्रैल से साफ कराने का निर्णय नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसके लिए एक करोड़ रुपये जारी किए गए। नालों की सफाई के लिए महानगर में 220 अतिरिक्त कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर लगाकर 21 गैंग बनाए जाएंगे। इस काम में वार्ड में सफाई करने वाले कर्मचारियों को नहीं लगाया जाएगा। नालों की सफाई का निरीक्षण पार्षदों की कमेटी करेगी, उसके बाद ही भुगतान किया जाएगा।
कार्यकारिणी सदस्यों ने दोपहर दो बजे से पांच घंटे चली बैठक में एक-एक बिंदु पर गहनता से चर्चा की। इस दौरान हाउस टैक्स 10 फीसदी के सापेक्ष 200-300 बढ़ाने पर नाराजगी प्रकट की गई। हाउस टैक्स की समीक्षा के लिए पार्षदों की कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। कमेटी मेयर और नगर आयुक्त को अपनी रिपोर्ट देगी। वरिष्ठ पार्षद सलीम वारसी ने बताया कि इसके साथ ही महानगर में सफाई नायकों को कई वार्ड में लगाकर सफाई कराने का विरोध किया गया। सफाई नायकों की संख्या 56 से बढ़ाकर 70 करने का निर्णय लेते हुए प्रत्येक वार्ड में एक-एक की तैनाती को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्य निर्माण विभाग के एक्सईएन आशीष शुक्ला से नाराज दिखे। प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये के विकास कार्यों की फाइलों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए उनको चेतावनी जारी कर तीन दिन का समय दिया गया। सदस्यों ने निर्णय लिया कि अगर लापरवाही और मनमानी चलती रही तो अगली बैठक में उनको कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। इनके साथ ही टैक्स विभाग के अवधेश कुमार को भी चेतावनी जारी की गई। निर्णय लिया गया कि जो भी अधिकारी निगम के काम में रुचि नहीं लेगा, अपने अधिकारों को प्रयुक्त करते हुए उसको कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। बैठक के बाहर कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ पार्षद राहुल शर्मा, डिंपल सिंह अर्श, योगेश रस्तौगी, विद्याशरण आदि रहे। बैठक में उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, चंद्रशेखर सैनी, देश रतन कात्याल, माया सैनी, हीरा भारती, नाजिम, सलीम वारसी व शिरीगुल आदि कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।