{"_id":"63aaae9fcc2f3329984344f7","slug":"37-thousand-rupees-cheated-by-threatening-the-home-guard-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं: होमगार्ड से ट्रांसफर कराए 37 हजार रुपये, बोला- आपके नाम पर विदेशी करेंसी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं: होमगार्ड से ट्रांसफर कराए 37 हजार रुपये, बोला- आपके नाम पर विदेशी करेंसी आई
Tue, 27 Dec 2022 02:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:06 PM IST
सार
सिविल लाइंस के मोरा की मिलक निवासी होमगार्ड मनोज कुमार ने बताया कि उसने 20 दिसंबर को ऑनलाइन एक पेन ऑर्डर किया था। उसकी डिलीवरी 29 दिसंबर को होनी है लेकिन 21 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई कि उनका कोरियर आया है। शाम साढ़े सात बजे तक कोरियर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधी ने खुद को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बताकर होमगार्ड को कॉल की और उसे धमकाया कि आपके नाम और पते पर विदेशी करेंसी का कोरियर आया है। आरोपी ने उसे स्मगलर बताकर जेल भेजने की धमकी देकर 37 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के मोरा की मिलक निवासी होमगार्ड मनोज कुमार ने बताया कि उसने 20 दिसंबर को ऑनलाइन एक पेन ऑर्डर किया था। उसकी डिलीवरी 29 दिसंबर को होनी है लेकिन 21 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका कोरियर आया है। शाम साढ़े सात बजे तक कोरियर पहुंच जाएगा। इसके कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने बताया कि मैं क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राज कुमार बोल रहा हूं। आपके नाम और पते पर एक कोरियर आया है। जिसमें विदेशी करेंसी (अमेरिकन डॉलर) हैं। उसने होमगार्ड को धमकाया कि आप गैर कानूनी तरीके से विदेश से करेंसी मंगवाते हैं। आप स्मगलर हैं। आपके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। आपको आजीवन कारावास की सजा होगी। कुछ ही देर में हमारी टीम तुम्हें गिरफ्तार करने आ रही है। अगर जेल जाने से बचना चाहते हैं तो हमारे खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दें।
विज्ञापन
होमगार्ड डर गए और उन्होंने आरोपी के खाते पर पेटीएम के जरिए 37 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एक घंटे बाद आरोपी ने फिर से कॉल की। इस बार आरोपी ने कहा कि ये बड़ा मामला हो गया है। उच्च अधिकारियों को भी रकम देनी पड़ेगी। इसके बाद ही मामला दब पाएगा। एक लाख रुपये और मांगने लगे। तब होमगार्ड समझ गया कि ये क्राइम ब्रांच से नहीं हैं बल्कि साइबर ठग है। उसने एक लाख रुपये जमा नहीं किए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
ठेला लगाने वाले युवक से पांच हजार की साइबर ठगी
मझोला के खुशहालपुर निवासी गजेंद्र यादव फास्ट फूड का ठेला लगाता है। गजेंद्र ने बताया कि उसने अपने ठेले पर फोन पे का क्यूआर कोड लगा रखा है। सोमवार शाम उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि मैं फोन पे से बोल रहा हूं। आपको कंपनी की ओर से बोनस मिला है। इसके लिए एक लिंक भेज रहा हूं। उसे क्लिक करोगे तो आपके खाते में 1991 रुपये पहुंच जाएंगे। गजेंद्र ने जैसे ही लिंक क्लिक किया। उसके खाते से पांच हजार रुपये कट गए।