फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   34 trains affected by farmers protest, 2500 tickets cancelled, route trains going to Amritsar changed

Railway News: किसान आंदोलन से 34 ट्रेनें प्रभावित, 2500 टिकट रद्द, अमृतसर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग बदला

Tue, 30 Apr 2024 09:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 09:52 AM IST
सार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर रेल सेवाओं पर भी लगातार पड़ रहा है। मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 34 ट्रेनों इसकी जद में हैं। अमृतसर जानी वाली ट्रेनों को रूट बदले गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच 2500 टिकट भी कैंसल किए गए हैं। 

विज्ञापन
34 trains affected by farmers protest, 2500 tickets cancelled, route trains going to Amritsar changed
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली 34 ट्रेनें एक मई तक प्रभावित हैं। अमृतसर जाने वाली ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। अब तक मुरादाबाद मंडल में 2500 टिकट रद्द हो चुके हैं। ट्रेनें लेट होने के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


(12237) बनारस-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (12587) गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (15651) गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, (12331) गावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, (15097) भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (12469) कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, (13151) हावड़ा-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, (13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14617) पूर्णिया-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, (14673) जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, (14649) जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस का रूट परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 (12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, (12317) कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस, (12355) पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, (12207) काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस, (15656) कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस एक मई तक अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सनाहेवाल होकर चलेंगी।


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि वापसी में ये सभी ट्रेनें एक मई तक सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलाई जाएंगी। इसके अलावा (15211) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक मई तक अमृतसर न जाकर अंबाला तक ही चलेगी। वापसी में भी (15211) अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन से ही चला जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed