{"_id":"6171c28cd0c60764782636d3","slug":"32-new-cases-of-dengue-found-in-the-district-city-news-mbd40697673","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 32 नए केस और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 32 नए केस और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को भी जिले में 32 नए केस मिले हैं। इसमें नवाबपुरा क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां पर डेंगू की चेन बनने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए शिविर लगवाकर जांच करवाई जा रही है। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 444 हो गई है।
जिले में गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों में 3674 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 178 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं। वहीं डेंगू के 32 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें चार मरीज नवाबपुरा के हैं। जामा मस्जिद क्षेत्र से दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा आशियाना, डिलारी, नवीननगर, कोहिनूर तिराहा, कल्यानपुर, अवंतिका कॉलोनी, करुला, पीतल नगरी, झब्बू का नाला, पुलिस लाइन, 23 पीएसी परिसर, असालतपुरा, दौलत बाग, पुलिस अकादमी, खडकपुर, भोजपुर, भूड़ का चौराहा, कटघर व अन्य क्षेत्रों के हैं।
नवाबपुरा में 11 अक्तूबर से मिल रहे मरीज
नवाबपुरा में डेंगू के मरीज मिलने की शुरुआत 11 अक्तूबर से हुई थी। यहां अब तक 36 केस मिल चुके हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि आखिरी केस मिलने के 15 दिन बाद तक संबंधित क्षेत्र की निगरानी की जाती है। नवाबपुरा में मलेरिया और डेंगू के एनएस-1 जांच कर रहे हैं। एलाइजा जांच के लिए सैंपल जिला अस्पताल भेजे गए हैं। एंटी लार्वा स्प्रे करवाया गया है। संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग और सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी जा रही है।