{"_id":"5cbb7f51bdec2214195ad749","slug":"31555791697-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने करंट हुआ ओवरफ्लो, छात्र छात्रा झुलसे, तीन अन्य लोग को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने करंट हुआ ओवरफ्लो, छात्र छात्रा झुलसे, तीन अन्य लोग को लगा करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी(मुरादाबाद)। कुंदरकी थानाक्षेत्र के नगला कमाल गांव में शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में करंट दौड़ गया। जिसमें करंट लगने छात्र छात्रा बुरी तरह से झुुलस गए। जबकि तीन अन्य लोगों को करंट लगा है। घरों में रखे इलेक्ट्रॅनिक उपकरण फुुंकने से काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे की वजह से गांव में हाहाकार मच गई।
रविवार सुबह साढ़े छह बजे का समय था, जब कुंदरकी थानाक्षेत्र के ग्राम नगला कमाल में ग्रामीण सोकर जागे भी नहीं थे, तभी यहां पर आबादी के निकट ही हाईटेंशन लाइन का करंट प्रवाहित टूटकर बराबर से गुजर रही एलटी लाइन पर गिर गया। जिसकी वजह से लोगों के घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। घरों में बिजली काफी तेज आने से उनके घरों में चल रहे टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर, कूलर, पंखों, टयूब लाइट, बल्ब फुंक गए। यहां तक ग्रामीणों की घरों की बिजली लाइन तक जल गई और सरकारी मीटर भी काले पड़ गए। अपने घर में फ्रिज से सामान निकाल रहा छात्र रंजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह और टीवी बंद कर रही छात्रा सलोनी 15 वर्ष पुत्री धीर सिंह को तेज करंट लगने से यह दोनों बुरी तरह झुलस गए बेहोश होकर गिर पड़े। इनके अलावा शिव कुमार, सोनवीर सिंह और लव ईश को करंट लगा है।
विद्युत हादसा में ग्राम प्रधान ममता पत्नी दिनेश सिंह के अलावा पूर्व डीलर राजकुमार सिंह, सुशील कुमार समेत पंद्रह बीस लोगों के घरों में चल रहे इनवर्टर, फ्रिज, कूलर, बल्ब, ट्यूब लाइट के अलावा अन्य सामान भी जल गया। इस हादसे से ग्रामीणों में हाहाकार मच गई। विद्युत हादसे में झुलसे छात्र रंजीत और सलोनी को ग्रामीणों से करंट का प्रभाव कम करने को कुछ समय के लिए परिजनों ने रेत में उन्हें दबा कर रखा, लेकिन हालत में सुुधार न होने पर रंजीत को कुंदरकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। आबादी के निकट से हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का लोगों ने किया था विरोध
कुंदरकी। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नगला कमाल में हाईटेंशन लाइन जब वर्ष 2016 में शिफ्ट हो रही थी, तब ग्रामीणों ने विद्युत हादसों की आशंका के मद्देनजर विरोध किया था, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आए दिन विद्युत हादसे सामने आ रहे हैं। बताते है कि कुछ दिन पहले विद्युत पोल से फाल्ट होने पर एक किसान की ईख में आग लग गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने पानी डालकर काबू पा लिया था। ग्रामीणों की मांग है कि आबादी के निकट से इस हाईटेंशन लाइन को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह का विद्युत हादसा फिर से न हो सके। साथ ही विद्युत विभाग को ग्रामीणों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
गांव में पहुंची विद्युत टीम, नहीं सुचारू हुई बिजली
कुंदरकी। नगला कमाल गांव में विद्युत हादसा होने पर बिलारी ग्रामीण बिजलीघर से से आई विद्युत विभग की टीम ने जांच की और नुकसान का आंकलन भी किया। अवर अभियंता शम्स तबरेज खान ने बताया कि आकस्मिक विद्युत हादसा हुआ। जिसमें बंदर के टकराने से हाईटेंशन लाइन को तार बराबर से गुजर रही एलटी लाइन से टकरा गया। जिसके चलते करंट ओवर फ्लो गया। जेई ने बताया कि गांव में विद्युत केबिल को नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। रविवार को आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।