{"_id":"5cb8dc4cbdec2213f52b97a7","slug":"31555618892-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के लिए अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के लिए अड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बुधवार रात एक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ गई। उसने धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिससे प्रेमी के घर वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई।
सोलह वर्षीय किशोरी और पीएसी कर्मी के बेटे के बीच एक साल पहले दोस्ती हुई थी। चंद रोज में ही दोस्ती प्यार में बदल गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि प्रेमी ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। मामला दोनों के परिजनों को भी पता चल गई। तब दोनों पक्षों में बैठ कर वार्ता हुई। प्रेमी के परिजन पहले तीन साल बाद शादी करने को तैयार हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। बुधवार रात किशोरी पीएसी परिसर में रहने वाले अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने बताया कि उसके मां बाप ने उससे घर से निकाल दिया है। अब वह अपने प्रेमी से शादी करेगी। युवक के मां बाप ने इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को देकर बुला लिए। वह किशोरी को घर ले जाने लगे, लेकिन वह शादी के लिए अड़ गई। इसके पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां दिनभर दोनों पक्षों में वार्ता हुई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। अगर पीड़िता तहरीर देती तो कार्रवाई की जाएगी।