फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक परिवार के तीन लोगों की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां

एक परिवार के तीन लोगों की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
एक परिवार के तीन लोगों की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चंद रोज पहले ही कटघर के होली का मैदान के पास स्थित मकान में रहने वाले केशव नारायण सिंह ने अपने छोटे बेटे की शादी की थी, अभी तो घर में सजावट के लिए लगी फूलों की माला भी नहीं उतरी थी कि मंगलवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बुलंदशहर में हुए हादसे में केशव नारायण सिंह के बडे़ बेटे सुमित, उसकी पत्नी प्राची और उनके मासूम बेटे गुन्नू की मौत हो गई है।
केशव नारायण सिंह के छोटे बेटे शिवम ने बताया कि उसकी शादी दस फरवरी को हुई थी। शिवम के भाई सुमित एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट का काम संभालते थे। सुमित की पत्नी प्राची की मौसेरी बहन की शादी थी, इस वजह से कार में सुमित, प्राची, उनका बेटा गुन्नू, प्राची की मां लक्ष्मी, सुमित के पिता के दोस्त ललित और उनकी पत्नी मिनी वृंदावन जा रहे थे। योजना थी कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह वृंदावन में राधा कृष्ण के दर्शन करने जाएंगे, ललित लंबे समय से वृंदावन जाते थे। इसलिए वह अपनी पत्नी मिनी के साथ सुबह चार बजे सुमित और उनके परिवार के साथ वृंदावन जा रहे थे। जब वह अनूपशहर पहुंचे तो हादसा हो गया और जब इस हादसे की सूचना परिवार वालों को मिली तो होली का मैदान के पास पांच सौ मीटर के दायरे में स्थित दोनों घरों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शादी की सालगिरह के कारण जा रहे थे वृंदावन दर्शन करने
मुरादाबाद। ललित नगर नगर में सदन लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शादी की सालगिरह 20 फरवरी को है। शादी की सालगिरह से पहले वह राधा कृष्ण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेना चाहते थे, जिसके बाद सालगिरह को धूमधाम से मनाने की योजना थी। इस वजह से ललित अपनी पत्नी के साथ वृंदावन जा रहे थे। इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। ललित का एक बेटा जतिन है, जो कि नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed