फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा से गूंजा शहर

एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा से गूंजा शहर

Mon, 17 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा से गूंजा शहर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ समिति के तत्वावधान में रविवार को पारकर इंटर कालेज रोड से बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा निकाली गई। बाबा फुलसंदे वालों को मुकुट, माला पहनाकर आरती की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे राष्ट्रीय ध्वज व धर्म ध्वज रहे। अखंड ज्योति प्रज्वलित थी। साथ ही परमब्रह्म परमेश्वर के दिव्य मंत्र एक तू सच्चा एक तेरा नाम सच्चा का जाप किया जा रहा था। जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।

यात्रा स्टेशन रोड, इंपीरियल तिराहा, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना चौराहा, गुरहट्टी चौराहा होती हुई कंपनी बाग पर पहुंची। भारत माता की झांकी के साथ राष्ट्रगीत गुंजायमान हो रहा था। कुमार कार्तिकेय, भगवान गणेश, दुर्गा मां, विश्वकर्मा, महर्षि वाल्मीकि, यमराज, ब्रह्मा-विष्णु-महेश की दिव्य झांकियां थीं। सुरीली आवाज में भजन गाए जा रहे थे। सभी झांकियों के साथ श्वेत वस्त्रों में पुरुष व महिलाएं चल रही थीं। सभी माताओं के सिर पर कलश और दिव्य मंत्र सच्चे मोती की माला का जप करते हुए चल रही थीं। सबसे पीछे बाबा फुलसंदे वालों का रथ था। रथ को फूल और गुब्बारों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। शहर के अलावा दिल्ली, शाहजहांपुर, बरेली, हरिद्वार, गोरखपुर, रामनगर, लखनऊ आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे थे। धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बाबा फुलसंदे वालों का तीन दिवसीय दिव्य सत्संग 17 से 19 दिसंबर तक रामलीला मैदान लाइनपार में होगा। इस दौरान जागेश कुमार शर्मा, रामौतार गंगवार, कुंवरपाल, करतार सिंह, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed