फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर में दौड़ीं 17 बाइक टैक्सी, लोगों ने पहले दिन किया मुफ्त सफर

शहर में दौड़ीं 17 बाइक टैक्सी, लोगों ने पहले दिन किया मुफ्त सफर

Sun, 16 Dec 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में दौड़ीं 17 बाइक टैक्सी, लोगों ने पहले दिन किया मुफ्त सफर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में शनिवार से बाइक टैक्सी सेवा शुरू हो गई। कांठ रोड स्थित ब्रास सिटी गार्डन से 17 बाइकों को रवाना किया गया। ये बाइक शहर में अलग-अलग सड़कों पर दौड़ीं, हालांकि पहले दिन लोगों से कोई किराया नहीं वसूला गया। उन्हें मुफ्त में सफर कराया गया है।

परिवहन विभाग से एक निजी कंपनी ने शहर में बाइक टैक्सी का परमिट लिया है। कंपनी ने 50 बाइकों के लिए आवेदन किया है। लेकिन अभी 17 बाइकों को ही शहर में संचालन की अनुमति दी गई है। शनिवार से 17 बाइक शहर में दौड़ाई गईं। सड़क किनारे आटो ई रिक्शा के इंतजार में खड़े लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। कांठ रोड स्थित ब्रास सिटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बाइक टैक्सी को एआरटीओ अमरीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बाइक बोट कस्टमर नाम से प्ले स्टोर में मिलने वाले एप को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सड़क किनारे खड़े ड्राइवर से भी संपर्क कर बाइक को बुक कर सफर कर सकते हैं। पहले एक किलोमीटर पर दस रुपये और अगले एक किलोमीटर पर पांच रुपये के हिसाब से किराया तय किया गया है। इसके संचालन से शहर में लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सभी बाइकों में जीपीएस सिस्टम लगा है। इस दौरान रिंकू गोस्वामी, जावेद हुसैन, गौरव कुमार, शालिनी, जय राज कुशवाहा, मोहित कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed