{"_id":"5b0f0cad4f1c1ba86e8b5809","slug":"31527712941-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से ठप करेंगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से ठप करेंगे सफाई
Updated Thu, 31 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नगर निगम में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सफाई कर्मचारी संघ केनेताओं ने एक जून से सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। जबकि महापौर का दावा है कि हड़ताल नहीं होगी। सभी को समझा लिया जाएगा। वेतन बढ़ाने की मांग को नगर विकास मंत्री को पत्र भेज दिया है।
भीषण गर्मी और रमजान में महानगर की सफाई व्यवस्था ठप होने के आसार बनते जा रहे हैँ। नगर निगम के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन साढ़े सात हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग को लेकर सात मई को बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ था। नगर आयुक्त और महापौर को बंधक बना लिया गया था। उस समय वेतन बढ़ाने का लिखित आश्वासन दिया गया था। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष ओमीलाल बाल्मिकी ने इसके लिए 31 मई तक का समय दिया था। अभी तक वेतन नहीं बढ़ाया गया है। इसके चलते एक जून से सफाई ठप करने की चेतावनी दी गई है।
सफाई कर्मचारी संघ के नेता ओमीलाल बाल्मिकी का कहना है कि मेयर ने सात मई को शासन को पत्र भेजने के लिए तीन दिन का समय मांगा था। एक सप्ताह में शासन की स्वीकृति के बाद बढ़ा वेतनमान लागू किया जाना था। लेकिन इसका पत्र ही शासन को नहीं भेजा गया। अब हंगामा करने पर 30 जून को नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा गया है। शासन की स्वीकृति का हवाला देकर सफाई कर्मियों को टरकाया जा रहा है। पार्षदों को 15-15 हजार रुपये देने से पहले शासन की मंजूरी नहीं ली गई। निगम में 22 ड्राइवरों को बढ़ा हुआ वेतनमान दिया जा रहा है, जबकि शासन को पिछले साल भेजे गए पत्र की स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है। इसी तरह सफाई कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतनमान चाहिए। किसी पत्राचार पर भरोसा नहीं है। हम एक जून से निगम पर ताला डालकर सफाई ठप करेंगे। इनकेपास एक जून को दोपहर तक का समय है।
विज्ञापन
वहीं , महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का मामला शासन से स्वीकृत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी और उनके संघठन पदाधिकारी सभी परिवार के सदस्य हैं। नगर आयुक्त इनसे बातचीत कर रहे हैं। एक जून से कोई हड़ताल नहीं होगी। सभी को मना लिया जाएगा। निगम बोर्ड में भी वेतन बढ़ोतरी पर सहृदयता दिखाई गई थी।