फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मालगाड़ी खड़ी कर गया चालक, फंसी सात ट्रेने

मालगाड़ी खड़ी कर गया चालक, फंसी सात ट्रेने

Fri, 20 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी खड़ी कर गया चालक, फंसी सात ट्रेने
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दस घंटे से अधिक ड्यूटी कराने पर भड़का चालक मालगाड़ी को बीच में ही खड़ी कर चला गया। जिससे रेल संचालक ठप हो गया और ट्रेनों के जहां तहां खड़ी हो गईं। कंट्रोल से मिले संदेश पर आरपीएफ ने चालक को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में साथी कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय में हंगामा किया। बाद में अफसरों के आदेश पर चालक को छोड़ दिया गया।
बरेली में तैनात ड्राइवर आर के श्रीवास्तव गुरुवार दोपहर लखनऊ से मालगाड़ी लेकर बरेली पहुंचे। यहां से उनकी ड्यूटी दूसरी गाड़ी में लगा दी गई। जबकि चालक पहले ही दस घंटे से ज्यादा लगातार ड्यूटी कर चुके थे। चालक ने विरोध किया और मालगाड़ी ले जाने से इंकार कर दिया। लेकिन उनको मालगाड़ी पर जबरन भेज दिया गया। वहां से तो वह मालगाड़ी ले गए, थोड़ी दूर रसोइया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी कर चले गए। जिसकी वजह से रेल संचालन ठप हो गया। कई गाड़ियों को जहां तहां खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

डीओएम (डिवीजन आपरेटिव मैनेजर) की सूचना पर आरपीएफ ने चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेने के विरोध में कर्मचारियों ने हंगामा किया और डीओएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत किया। इसके बाद चालक को आरपीएफ ने छोड़ दिया। मालगाड़ी पर दूसरे चालक भेजकर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। इसी के साथ मामले की जांच करा रहे हैं। नरमू के महामंत्री राजेश चौबे ने बताया कि डीओएम चेतन तनेजा पहले भी कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाड़ियां हुई प्रभावित
दिल्ली डिब्रूगढ़ राज्यरानी एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा अमृतसर जनसेवा, कर्मभूमि एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed