{"_id":"5abfe3d04f1c1b95618b4bb4","slug":"31522525136-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम गोपाल वापस जाओ के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम गोपाल वापस जाओ के लगे नारे
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को काले झंडे दिखाने के लिए जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। मुख्यालय समेत अन्य मुद्दों को लेकर चौधरी सराय में नारेबाजी की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने रामगोपाल यादव के काफिले को दूसरे रास्ते से निकाल दिया।
शनिवार को चौधरी सराय पुलिस चौकी के पास पुलिस बल तैनात हो गया। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लेकर वहां पहुंचे। रामगोपाल यादव वापस जाओ, सपा परिवार संभल का गद्दार.. आदि नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने काले झंडे हटाने को कहा तो नोकझोंक हुई। तभी गाड़ियों का काफिला गुजरने लगा। कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने लगे। गाड़ियों में रामगोपाल यादव नजर नहीं आए। पता चला कि पुलिस ने रामगोपाल यादव को मंडी समिति के पास से ईदगाह होते हुए आदमपुर रोड पर निकाल दिया। सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। इसकी पुष्टि सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने की। समिति के डा. नाजिम ने कहा कि रामगोपाल यादव को जनता ने रिकार्ड वोटों से जिताकर सांसद बनाया, लेकिन उन्होंने विकास सैफई में कराया। मुशीर तरीन ने कहा कि संभल में रिंग रोड, जिला मुख्यालय, जिला न्यायालय आदि दिए जा सकते थे, लेकिन सपा परिवार ने नहीं चाहा। मुअज्मम खां ने कहा कि सपा परिवार ने हक अदा नहीं किया। इनामुर्रहमान खां व सय्यद असलम ने कहा कि सपा सरकार ने संभल को वो जख्म दिया है। जिसकी भरपाई नामुमकिन है। जिला अस्पताल दिया पर डाक्टर, दवाएं और मशीनें नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन में कैलाश सिंह, गजराज सिंह, रेखा वर्मा, आशा देवी, कमांडर अली, हाजी हबीब, यासीन अंसारी, फरहत खां, भूरा अल्वी, अमान खां, महावीर सिंह यादव, रफीक अंसारी, जमाल तुर्की, वाहिद अंसारी, मोहसिन अली, फरीद अहमद, चांद खां, मोहम्मद जुनैद, नासिर खां, जाहिद खां, हाजी अहसान भी रहे।