{"_id":"5939b1e44f1c1ba7688b45ff","slug":"31496953316-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर कर रहे मैकेनिकल इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर कर रहे मैकेनिकल इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर कर रहे इंजीनियर का कटघर में शव मिला
-सिर पर चोट लगने से गई जान, खून से लथपथ था शव
- सुल्तानपुर का रहने वाला था और गुड़गांव में था कार्यरत
- दोस्त के साथ फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा था दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार होकर सुल्तानपुर से गुड़गांव जा रहे एक मैकेनिकल इंजीनियर का कटघर में रेलवे ट्रैक किनारे बृहस्पतिवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि इंजीनियर को चलती ट्रेन से धक्का दिया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। जबकि जीआरपी पुलिस इसे हादसा बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सुल्तानपुर जिले के त्यौरो सरैया गांव में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अनिल सिंह का बेटा उपेंद्र सिंह (22) गुड़गांव की एक एमएनसी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। उसका बड़ा भाई सतेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही है। उपेंद्र अपने दादा दलजीत सिंह की तेरहवीं में शामिल होने के लिए गया था। वहां से बुधवार रात वह फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर दोस्त सत्यप्रकाश चौहान के साथ सुल्तानपुर से दिल्ली लौट रहा था। सुबह करीब सात बजे उसका शव कटघर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उपेंद्र के दोस्त ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है। उसका कहना है कि घटना के वक्त वह ट्रेन में सो रहा था। हादसे की जानकारी बाद में हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सुल्तानपुर स्थित पैतृक गांव ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगना मौत का कारण बताया गया है। परिजनाें ने घटना की जांच की मांग की है, उनको अंदेशा है कि उपेंद्र को ट्रेन से फेंका गया है। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने के कारण उपेंद्र की मौत होने का लग रहा है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
...
रेलवे ट्रैक के आसपास होती हैं झपटमारी की वारदातें
मुरादाबाद (ब्यूरो)। मुरादाबाद से गुजरने वाली ट्रेनों में आउटर एरिया से चढ़कर चोरी और झपटमारी की वारदातें करने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं। तीन माह पहले जीआरपी पुलिस ने एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। आरोपियों ने कबूला था कि वह ट्रेन के गेट के आसपास सफर कर रहे लोगों का मोबाइल भी छीनते हैं। इस गैंग के कुछ अन्य सदस्यों को जीआरपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। ऐसे में परिजनों को शक है कि कहीं झपटमारी या लूटपाट का विरोध करने पर तो बदमाशों ने उपेंद्र को ट्रेन से धक्का नहीं दिया। पुलिस से पूरे मामले की गहनता से जांच की मांग की गई है।