फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 trains of Moradabad Railway Division will be restored from June 15

15 जून से बहाल होंगी मुरादाबाद रेल मंडल की 30 ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
30 trains of Moradabad Railway Division will be restored from June 15
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद रेलवे ने ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसमें मुरादाबाद रेल मंडल की 30 ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल रेल मंडल ने कोरोना संक्रमण कम होने के बाद इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी थी। आठ जून को रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। इसमें नंदा देवी, इंटरसिटी और जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन 11 जून से शुरू हो जाएगा जबकि शेष ट्रेनें 14 और 15 जून से चलेंगी।
विज्ञापन

बहाल की गई ट्रेनों का विवरण
गाड़ी संख्या कहां से कहां तक बहाली तिथि
02091 देहरादून-काठगोदाम 11 जून
02092 काठगोदाम-देहारदून 11 जून
05043 लखनऊ-काठगोदाम 14 जून
05044 काठगोदाम-लखनऊ 15 जून
05035 दिल्ली-काठगोदाम 11 जून
05036 काठगोदाम-दिल्ली 11 जून
05355 मुरादाबाद-रामनगर 11 जून
05356 रामनगर-मुरादाबाद 11 जून
05325 टनकपुर-दिल्ली 12 जून
05326 दिल्ली-टनकपुर 12 जून
04315 बरेली-नई दिल्ली 14 जून
04316 नई दिल्ली-बरेली 14 जून
02056 देहरादून-नई दिल्ली 14 जून
02055 नई दिल्ली-देहरादून 15 जून
02402 देहरादून-कोटा 14 जून
02401 कोटा-देहरादून 15 जून
02039 काठगोदाम-नई दिल्ली 14 जून
02040 नई दिल्ली-काठगोदाम 14 जून
04609 ऋषिकेश-वैष्णो देवी 15 जून
04610 वैष्णो देवी-ऋषिकेश 14 जून
04307 प्रयागराज-बरेली 15 जून
04308 बरेली-प्रयागराज 14 जून
04235 वाराणसी-बरेली 14 जून
04236 बरेली-वाराणसी 15 जून
04141 प्रयागराज-ऊधमपुर 14 जून
04142 ऊधमपुर-प्रयागराज 15 जून
05279 सहरसा-आनंदविहार 13 जून
05280 आनंदविहार-सहरसा 14 जून
05127 वाराणसी-नई दिल्ली 14 जून
05128 नई दिल्ली-वाराणसी 15 जून
ट्रेनों में सक्रिय हुआ सचल दल
मुरादाबाद। आठ जून से मुरादाबाद रेल मंडल की ट्रेनों में टीटीई स्टाफ (सचल दल) सक्रिय हो गया है। अब ट्रेनों में चेकिंग अभियान को तेज किया जा रहा है। सचल दल द्वार चेकिंग कोरोना काल में अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। अब रेलवे बोर्ड से दोबारा आदेश जारी होने के बाद चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें मुरादाबाद के तरीबन 40 टीटीई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed