फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30.66 karore will expenses for devolopment of city

शहर सुंदर बनाने के लिए एमडीए कराएगा 30.66 करोड़ के विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
30.66 karore will expenses for devolopment  of city
मुरादाबाद। एमडीए शहर के विभिन्न हिस्सों में 30.66 करोड़ रुपये की लागत से करीब 26 कार्य कराएगा। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था कार्य, सीवरेज निस्तारण कार्य तथा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल कार्य मुख्य रूप से होंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) के सचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया कि यह सभी कार्य तीन से छह माह में पूरे कर लिए जाएंगे। इस बाबत एमडीए उपाध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा विकसित विभिन्न योजनाओं में आवंटित संपतियों के बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जो डिफाल्टर हैं उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। नियमित समयावधि तक सभी धनराशि जमा नहीं करने पर आवंटन निरस्त करते हुए उन संपत्तियों की नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि रिक्त संपत्तियों के आवंटन के लिए पहले आओ-पहले पाओ योजना की अवधि बढ़ाई गई है। जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed