फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   272 buildings will be built under PM Awas Yojana in Dhaka

ढक्का में पीएम आवास योजना के तहत 272 भवन बनेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
272 buildings will be built under PM Awas Yojana in Dhaka
मुरादाबाद। एमडीए ढक्का मेें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 272 भवनों का निर्माण कराएगा। भवनों के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत भवनों के निर्माण कराने के लिए मुख्य अभियंता को निविदा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष ने दावा किया कि ढक्का में सीलिंग से प्राप्त भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है ताकि कोई भूमि पर कब्जा न कर सके। यदि सीलिंग की भूमि पर कोई कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कब्जा हटाने के साथ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाएगी। इधर, प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नीरज गुप्ता के साथ अधिशासी अभियंता एवं उत्तर प्रदेश आवास विकास के अधीक्षण अभियंता ने शाहपुर तिगरी आवासीय योजना और कांशीराम आवासीय योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों योजनाओं को जोड़ने के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यहां दिल्ली और हरिद्वार रेलवे लाइन पर सोनकपुर में आरओबी निर्माणाधीन है। मझोला योजना के तहत आरओबी को दिल्ली रोड से मिलाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का कहना है कि इस मार्ग पर अनाधिकृत निर्माण चिह्नित किया गया है। अधिशासी अभियंता अमित कादयान को सड़क निर्माण के लिए परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर बाधक बने यूकेलिप्टस के पेड़ नियमानुसार हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस रोड के निर्माण के बाद कांठ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ दिया जाएगा। वहीं शहर के लोगों को इस रोड से निर्माण से वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन

मानचित्र की छायाप्रति निर्माण स्थल पर रखना होगा
विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का कहना है कि भू स्वामी को स्वीकृत मानचित्र की छायाप्रति निर्माण स्थल पर रखना होगा। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके का मुआयना करने के लिए जाता है तो कागजात भू स्वामी द्वारा दिखाया जा सके। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराना नियम विरुद्ध होगा। अवैध कालोनियों में किसी प्रकार का निर्माण नहीं करना है। इस मामले में विकास प्राधिकरण से आम लोग संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed