{"_id":"631d8841303007264b065ec0","slug":"25-thousand-prize-crook-injured-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Encounter: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, हाथ में छर्रे लगने से सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Encounter: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, हाथ में छर्रे लगने से सिपाही जख्मी
Sun, 11 Sep 2022 12:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:33 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुस्लिम बिलारी के थांवला गांव निवासी है। मौके से पुलिस टीम पर फायरिंग कर बदमाश का साथी बाइक गिरा कर भाग गया है। वहीं, मुठभेड़ में बदमाश की टांग में गोली लगी है और हाथ में छर्रे लगने से एक सिपाही भी घायल है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलारी थानाक्षेत्र में फतेहपुर इब्राहीमपुर संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह पौने चार बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें टांग में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इस दौरान हाथ में छर्रे लगने से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुस्लिम बिलारी के थांवला गांव निवासी है। मौके से पुलिस टीम पर फायरिंग कर बदमाश का साथी बाइक गिरा कर भाग गया है। मुठभेड़ में बिलारी थाने का सिपाही मोहित भी छर्रे लगने जख्मी हो गया है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, तमंचा, पशुओं काटने वाले औजार बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश मुस्लिम पर मुरादाबाद और संभल जनपद के थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मुस्लिम पर जून माह में एसएसपी ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। मौके से भागे बदमाश की तलाश में पुलिस और एसओजी जुटी है।
विज्ञापन