फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 electric poll fall down in speedy wind

50 की गति से चली आंधी ने गिराए 24 खंभे, बिजली-पानी को तरसे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
24 electric poll fall down in speedy wind
मुरादाबाद। मंगवलार तड़के तीन बजे पचास किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी ने शहर में 19 पेड़ और बिजली के 24 खंभे गिरा दिए। इससे शहर के साथ-साथ देहात इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। लोग दिनभर गर्मी में परेशान रहे और पीने के पानी को भी तरस गए। लोगों के घरों के इनवर्टर भी डाउन हो गए। दूसरे खंभे लगाने और फाल्ट ठीक करने के बाद शहर में पांच बजे तक बिजली व्यवस्था सुचारु हो गई लेकिन शहर से सटे देहात फीडरों पर देर रात तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

इससे दिल्ली रोड, गांगन, नया मुरादाबाद, बुद्धि विहार, टीपी नगर, लाजपत नगर, पुलिस लाइन, असालतपुरा, कबीर नगर समेत कई इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारी बार-बार झूठे दावे करते रहे और फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया। लापरवाही का आलम यह है कि आंधी के बाद शाम तक भी बिजली विभाग नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पाया, न ही अधिकारियों को यह पता था कि शहर में कितने खंभे टूटकर गिर गए। कई इलाकों में फाल्ट की सूचना अधीक्षण अभियंता को भी नहीं दी गई। दूसरी ओर आंधी से कुछ खंभे गिरने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन खंभों के स्थान पर बिजली विभाग को दूसरे खंभे लगाने पड़े। इसके कारण आपूर्ति सुचारू होने में समय लगा। लोगों के घरों के इनवर्टर भी डाउन हो गए। तो वहीं संक्रमण के कारण घर से दफ्तर का कार्य कर रहे कई लोगों का कार्य बिजली न होने से प्रभावित हुआ। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभों और ट्रांसफार्मरों पर गिरे पेड़ों को हटवाया। तार टूटने के कारण जहां-जहां फाल्ट हुए थे, उन्हें ठीक कराया गया। इससे शहर में शाम पांच बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई। जबकि देहात इलाकों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण देर रात तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद शहर से नहीं मिल रही आपूर्ति
मुरादाबाद। शहर में नया मुरादाबाद (देहात फीडर) से जुड़े रेल विहार की सप्लाई पहले दिल्ली रोड बिजलीघर से की जाती थी। इसके बाद कालोनी को देहात फीडर से जोड़ दिया गया। अब सप्लाई तकरीबन चार किलोमीटर दूर के बिजलीघर से हो रही है। इससे छोटा-मोटा फाल्ट होनेे पर भी उसे ढूंढने में समय लगता है और लोग गर्मी में परेशान होते रहते हैं। कालोनी निवासी अनुज त्यागी का कहना है कि बिजली विभाग से कालोनी की सप्लाई शहरी फीडर से करने के लिए शिकायत की जा चुकी है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आंधी के बाद देर रात बिजली नहीं आई। लोग रात में भी गर्मी के कारण घरों के बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के कारण मुरादाबाद जोन के पांचों जिलो में बेहद नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा रामपुर जिले की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके अलावा मुरादाबाद देहात के इलाकों में काफी समस्या है। हालांकि शहर में कुछ इलाकों को छोड़कर सप्लाई पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। कर्मचारी लगातार व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। कुछ क्षेत्रों में रात तक बिजली सुचारू होगी।
- संजय आनंद जैन, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed