{"_id":"63090fdc880ad8152d4c237b","slug":"24-and-38-vahini-pac-winner-in-waitlifing-city-news-mbd4390477125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टिंग में 24वीं और 38वीं वाहिनी पीएसी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलिफ्टिंग में 24वीं और 38वीं वाहिनी पीएसी विजेता
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमी जोन पीएसी अंतरवाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ संयुक्त रूप से विजेता रहीं। दोनों टीमों ने 247 अंक हासिल किए। इनके अलावा 149 अंक पाकर छठीं वाहिनी पीएसी मेरठ की टीम को दूसरा स्थान मिला।
पावर लिफ्टिंग में 24वीं पीएसी मुरादाबाद 58 अंक हासिल कर चैंपियन बनी। 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ 46 अंकों के साथ उपविजेता रही। आर्म रेसलिंग में 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा 68 अंक पाकर विजेता बनी। जबकति छठी वाहिनी पीएसी मेरठ 59 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में नवीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। नवीं वाहिनी 155 अंक हासिल कर विजेता रही। 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 140 अंकों के साथ उपविजेता रही। मुरादाबा दी दोनों ही वाहिनियों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। ग्रीको रोमन कुश्ती में नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 185 अंक हासिल कर विजेता रही। 43वीं वाहिनी पीएसी एटा 135 अंकों के साथ उपविजेता रही। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने तीन स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक, एक कांस्य पदक मिलाकर कुल नौ पदक जीते और विजेता रही। छठी वाहिनी पीएसी मेरठ दो स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीतकर कुल पांच पदकों के साथ उपविजेता रही।