{"_id":"5ca27761bdec2214787e3f97","slug":"21554151265-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ को बूथों पर बीमारी नहीं करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ को बूथों पर बीमारी नहीं करेगी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भीषण गर्मी पड़ने के आसार में मतदान दिवस पर बूथों में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ की तबीयत कही व्यवधान न बने, इसलिए स्वास्थ्य विभाग दवा किट भेजेगा। बूथों पर भेजने के लिए 2650 दवा किट तैयार कराई जा रही है। इनमें मौसमी बीमारियों की दवाओं के साथ हृदय दर्द और सांस फूलने की दवा भी शामिल की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय को इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भेजी जा चुकी है।
जिले में मतदान दिवस पर 1099 बूथ बनाए गए हैं। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ समेेत स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ ही बीमारियों के लिए फौरी राहत की तैयारी भी इन बूथों पर की जाएगी। निर्वाचन आयोग के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग पिछले तीन दिन में 2650 दवा किट तैयार कराई है। इनमें एक पर्चा भी रखा गया है। इसपर दवा के नाम, प्रयोग विधि लिखी गई है। अब इन्हें बूथों पर भेजा जाएगा।
इन मर्ज की दवा रहेगी मौजूद :
बदन दर्द, सिर दर्द, बुखार, जुकाम, एलर्जी, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, पेट में जलन और गैस, हृदय दर्द और सांस फूलने और ओआरएस पाउडर रहेगा।