फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पाकिस्तान पर वायुसेना की बमबारी से जश्न

पाकिस्तान पर वायुसेना की बमबारी से जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान पर वायुसेना की बमबारी से जश्न
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बमबारी से पूरे देश के साथ मुरादाबाद में भी जश्न मनाया गया। लोगों के जश्न के बीच अमर उजाला लाइव टीवी ‘महासंग्राम’ की टीम मुरादाबाद पहुंची और राजनीतिक दलों एवं आम जनता से पाकिस्तान में बमबारी को लेकर उनकी राय जानी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सेना का बहादुरी को सैल्यूट कर कहा कि पूरा देश उनके साथ है। नेताओं ने कहा कि सेना की कार्यवाही में किसी तरह का दखल और राजनीति नहीं की जाए। आम लोगों ने कहा कि सेना ने अपने सैनिकों की शहादत की बदला ले लिया है। 400 आतंकी मारे जाने से देश की जनता के कलेजे पर ठंडक पड़ी है। लोगों ने कहा कि सेना को खुली छूट दी जाए।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने भारतीय फौज को सलाम करते हुए कहा कि जब-जब हिंदुस्तानी फौजों की तरफ किसी भी देश और आतंकी संगठन ने आंख उठाकर डिस्टर्व करने की कोशिश की है फौज ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा का मामला है। इसमें किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को साथ खड़ा होना चाहिए। राजीव सिंघल ने कहा कि आतंकी ठिकानों पर हमला का सारा श्रेय वायुसेना को जाता है।
विज्ञापन

कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि विपक्षी और देश की जनता के दबाव से भारत सरकार को पाकिस्तान में हमले की वायुसेना को छूट दी गई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए। कश्मीर मुद्दे पर सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी भी आतंकी संगठन की भारत की सरजमीन पर आंख उठाने की हिम्मत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता इमरान अली ने कहा कि सेना पर हमला देश पर हमला है। देश सबसे पहले है, इसलिए पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद देश के जवान हुए हैं। कार्यवाही भी सेना ने की है। इसलिए इसमें राजनीति न की जाए।
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हिंदुस्तानी फौज में अपनी ताकत दिखाई। इसके लिए उन्होंने वायुसेना के सैल्यूट किया। कहा कि सरकार ने सेना के हाथ बांधे हैं। पुलवामा हमले के बाद देश की जनता के दबाव में सरकार ने सेना को हल्की छूट दी तो सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। आम जनता ने भी वायुसेना की कार्यवाही की सराहना की। कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ फैसला लेने में काफी देरी की। लोगों ने कहा कि, 400 आतंकवादियों को मारने से आतंकवाद खत्म होने वाला नहीं है। सरकार को इसके लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है, ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके।

अधिकतर लोगों ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की पुरजोर वकालत की। कहा कि इससे ही कश्मीर में शांति कायम होगी और वहां की जनता को आतंकवाद से निजात मिलेगी। लोगों ने कहा कि देश के बाहर नहीं बल्कि अधिकतर आतंकवादी देश के भीतर हैं। ऐसे आतंकवादी देश को खोखला कर रहे हैं। पहले इनको चिह्नित किया जाए। सरकार की इस कार्यवाही में जनता सरकार के साथ है। कुछ लोगों ने कहा, कि वायुसेना ने हमला बड़े धैर्य से किया, जिसकी किसी को अंगुली नहीं उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed