फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिंदगीभर के लिए एक हुए 331 जोड़े

जिंदगीभर के लिए एक हुए 331 जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
जिंदगीभर के लिए एक हुए 331 जोड़े
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वजह से रविवार को पंचायत भवन का परिसर एकदम बदला-बदला सा नजर आ रहा था। पकवानों की महक और मंगलगीतों की गूंज से चारों ओर खुशियों और उल्लास का बसेरा था। योजना के तहत जिले में जिंदगीभर के लिए 331 जोड़े एक हो गए। 242 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 89 ने निकाह कुबूल किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में अधिकारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की भी भागीदारी रही।

यज्ञ वेदी पर मंत्रोच्चारण और निकाह स्थल पर कुरान की आयतों से माहौल प्रेम और सद्भाव से प्रफुल्लित हो रहा था। दुल्हा-दुल्हन की मुस्कान को हाथों की मेहंदी खुशनुमा बना रही थी। सिर पर सजा सेहरा और पगड़ी बांधे दूल्हे जब लाल जोड़ों में सजी अपनी दुल्हन को ब्याहने आए तो माता-पिता की आंखें भर आईं। परिजनों के अलावा रिश्तेदार भी विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि समाज राज्य कल्याण मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि बेटी के विवाह की चिंता प्रत्येक मां-बाप को होती है। सरकार इस जिम्मेदारी को निभा रही है। सामूहिक विवाह समारोह को गरीबी की वजह नहीं, बल्कि दहेज प्रथा को समाप्त करने का उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सरकार मकान और इज्जतघर की सुविधा भी दे रही है, ताकि किसी महिला को परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश सुरक्षित रखेंगे। इसमें हम सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले सामूहिक विवाह में कन्या को 35 हजार मिलता था, जो अब 51 हजार रुपये कर दिए गए हैं। इसमें दस हजार रुपये उपहार स्वरूप और 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा कराए जा रहे हैं, ताकि विवाह के बाद वह अपने गृहस्थ जीवन को आसानी से शुरू कर सकें। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भगतपुर टांडा से लाभार्थी समारोह में नहीं आए। उनका समारोह 24 फरवरी को ब्लाक स्तर पर होगा। इसके अलावा 31 जोड़ों सामान नहीं मिल पाया था, क्योंकि इन जोड़ों का सत्यापन ब्लाक स्तर पर हो गया था, लेकिन सूची बीडीओ के कवरिंग लेटर से नहीं थी। इसलिए यह जोड़े आ गए तो विवाह और निकाह करा दिया गया है। बीडीओ से सत्यापित होने के बाद उनका सामान और चेक ब्लाक पर पहुंचा दिया जाएगा। वहां लाभार्थी एडीओ से संपर्क कर अपना सामान ले लेंगे। उन्हें कोई असुविधा नहीं होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू, जिला पंचायत सदस्य ओंकार सिंह, उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशु पाल शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed