{"_id":"5c141309bdec2256e802ee4c","slug":"21544819465-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 189 शिक्षकों की बाहरी मंडलों में लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 189 शिक्षकों की बाहरी मंडलों में लगी ड्यूटी
Sat, 15 Dec 2018 02:04 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएंगी। मुरादाबाद मंडल में परीक्षाएं 30 दिसंबर से होंगी। लेकिन परिषद ने पहले चरण के लिए मुरादाबाद जिले के 189 शिक्षकों की बतौर परीक्षक ड्यूटी लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार को परीक्षक ड्यूटी के लिए चयनित शिक्षकों की सूची संबंधित स्कूलों को जारी कर दी है।
मुरादाबाद मंडल में इंटरमीडिएट की दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। 13 जनवरी तक परीक्षाएं चलेंगी। मुरादाबाद जिले में 417 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 297 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। स्कूलों में परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रयोगात्मक विषयों में 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षकों और 50 बाहरी परीक्षक मूल्यांकन करेंगे।
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की जिन सेंटरों में परीक्षा होगी, 50 फीसदी मूल्यांकन वहीं के परीक्षक करेंगे। जबकि 50 फीसदी अंकों का मूल्यांकन बाहरी परीक्षकों द्वारा किया जाएगा। खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य द्वारा कराई जाएगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले साल की तरह आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी।